Sunday, June 9, 2024

सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान ने चलाया स्वच्छता अभियान



*सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के सौजन्य से* कार्यक्रम अधिकारी *ओमप्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में दिनांक -09.06.2024 को ज्येष्ठ मास में अरैल के गंगा तट पर स्वच्छता अभियान* चलाया गया।  उन्होंने कहा कि हमें नदियों की निर्मलता एवं स्वच्छता के प्रति सजग एवं जागरूक होना चाहिए, जिससे कि हमारी संस्कृति एवं धरोहर मां गंगा हमेशा इस धरती पर पावन पवित्रता के साथ साथ निरंतर झर-झर, कल-कल करती हुई बहती रहे।

प्रबंधक/ सचिव- *कुंवर जी तिवारी ने कहा* कि संस्थान द्वारा निरंतर छः वर्षों से गंगा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ -साथ लगातार अबकी तीसरे वर्ष सेल्फी प्वाइंट अरैल पक्के घाट पर आगामी -16 जून को गंगा दशहरा पर भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में सर्वश्री *मनीष पांडेय, धीरज यादव, सहदेव चौरसिया, सुनील कुशवाहा, संदीप केसरवानी, आत्म प्रकाश यादव, बब्रुवाहन सिंह, धीरज राजवानी, अभिषेक यादव, विनोद गुरानी, प्रवीण तिवारी,सौरभ यादव, उज्जवल यादव, शनि यादव,गौरव यादव, कार्तिकेय तिवारी, तुलसी तिवारी* आदि उपस्थित रहे।

Wednesday, September 27, 2023

बुढ़वा मंगल के शुभ अवसर पर धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव

*आज बुढ़वा मंगल के शुभ दिन अवसर पर हमारे बीच बाबा सिद्धनाथ धाम के महंत श्री श्री बाल योगी अरुण चैतन्य पुरी जी महाराज का आगमन हुआ उनके साथ कानपुर के सनिगवा रोड में स्थित विश्वकर्मा मंदिर गणेश महोत्सव व काशीराम कॉलोनी में रोली गुड़िया द्वारा कराए गए गणेश महोत्सव में पूजा अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इनके साथ राजीव मिश्रा (ज्ञानू) जी एंटी क्राइम एंटी करप्शन के कानपुर मंडल अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह  साथ में अनिरुद्ध सिंह (सनी) रमेश केसरवानी लव कुश  शिवा इत्यादि लोग मौजूद रहे*

Sunday, July 23, 2023

स्वच्छता का दीप जलाएंगे, चारों ओर उजियाला फैलाएंगे।



       पदम् पुराण वर्णित ब्रम्हा जी द्वारा स्थापित दारागंज स्थित नागबासुकि मंदिर में मलमास के पावन पवित्र महीने में *सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज* द्वारा दिनांक -23.07.2023 को कार्यक्रम अधिकारी मनीष पांडेय के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रांगण में डस्टबिन होने के बावजूद भी लोग पूजा की प्रयोग हुई सामग्रियों को इधर-उधर फेंक देते हैं,जो कि गलत है।

   संस्था के वरिष्ठ मार्गदर्शक *गणेश प्रसाद अग्रवाल एवं कमलेश जायसवाल जी ने* कहा कि सरस्वती परिवार एक नेक कार्य कर रहा है, मंदिरों पर स्वच्छता अभियान चलाकर एवं आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर।

संस्थाध्यक्ष *संतोष तिवारी एवं पदाधिकारी जयवर्धन तिवारी ने कहा कि हम सब अकेले कब तक स्वच्छता अभियान चलाते रहेंगे*,इस पावन पुनीत कार्य में प्रयागराज की जनता को भी साथ में आकर स्वच्छता अभियान की अलख जगाकर प्रत्येक घर में जागरूकता संदेश पहुंचाना पड़ेगा।

     कार्यक्रम में सर्वश्री *कुंवर जी तिवारी, सुनील मिश्रा,धीरज यादव, सहदेव चौरसिया, महेश प्रसाद केसरवानी, सुनील कुशवाहा, शुभेंदु घोष,संदीप सिंह, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, राजेश सिंह राठौर, आत्म प्रकाश यादव,धीरज राजवानी,सुधीर मिश्रा,सोम नाथ मिश्रा, कैलाश दत्ता, कार्तिकेय तिवारी, दिलीप जायसवाल,विनय कुमार सिंह, सतीश, रामचंद्र जायसवाल, मीनू पाण्डेय, तुलसी तिवारी, शौर्य वर्धन तिवारी, अनन्या चौरसिया* आदि उपस्थित रहे

Saturday, July 1, 2023

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर आयुषी फाउण्डेशन (आयुषेफ) ने चिकित्सकों एवं समाजसेवियों का किया सम्मान

      *आयुषेफ ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर*
      चिकित्सा क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए राष्ट्रीय सामाजिक संस्था आयुषी फाउण्डेशन (आयुषेफ) के द्वारा "हमारा समाज व चिकित्सकों का दायित्व" विषय पर संगोष्ठी सहित वरिष्ठ चिकित्सकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
     मुख्य अतिथि डॉ एल एस ओझा निदेशक ओझा हॉस्पिटल वरिष्ठ चिकित्स्क एवं भाजपा नेता, वरिष्ठ अतिथि डॉ बी के कश्यप आयुर्वेदाचार, वरिष्ठ अतिथि डॉ पी के शुक्ला, वरिष्ठ अतिथि डॉ एच एस सिसौदिया, वरिष्ठ अतिथि डॉ एन एन गंगवार, वरिष्ठ अतिथि कैप्टन सुनील कुमार निषाद उपस्थित हुए।
       मुख्य अतिथि डॉ एल एस ओझा जी ने चिकित्सकों के साथ अपने विचारों को व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ श्याम देव जी एवं आयुषेफ की टीम को आशिर्वचन देते हुए सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
       आयुषी फाउण्डेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्याम देव ने बताया कि विगत पांच वर्ष से माघ मेला क्षेत्र के संगम तट पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है तथा लगभग हर महीने किसी न किसी जगह निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाकर आम जनमानस को चिकित्सा लाभ दिया जा रहा है।  
       राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस समारोह के अवसर पर आयुषी फाउण्डेशन ने निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर एवं SBL ने स्टाल लगाकर कालेज के छात्र छात्राओं को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवाइयां दिया गया।
        कार्यक्रम में उपस्थित सभी चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं मीडिया बंधुओं को माला पहना कर स्मृति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
       कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव डॉ ओम प्रकाश पाल, कोषाध्यक्ष राधा कश्यप, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार धुरिया, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ चंद्रशेखर सरोज, जिला सचिव आशीष कुमार, सदस्य अभिषेक कुमार, सदस्य डॉ लोरिक चंद्र यादव, संरक्षक राजेंद्र प्रसाद, बड़े भाई रवि शंकर द्विवेदी, डॉ कल्प देव, डॉ विनय मिश्रा, डॉ अखिलेश मौर्या, गुफरान खान, बनारस से आए डॉ दीपक सिंह प्रतापगढ़ एवं गाजीपुर से आए चिकित्सक बंधु प्रखर, जूही श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, सूबेदार मौर्य आदि उपस्थित रहे।
        कार्यक्रम का संचालन अवधेश कुमार निषाद एवं सिद्धार्थ अर्जुन ने किया सहयोग प्रदान किया विमल गुप्ता ने तथा डॉ  चंद्रशेखर सरोज ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Sunday, June 25, 2023

आयुषी फाउण्डेशन (आयुषेफ) ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर*


प्रयागराज,
      मेजा क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द, ग्राम सभा के पंचायत भवन में आयुषी फाउण्डेशन (आयुषेफ) ने तेंदुआ खुर्द ग्राम प्रधान इन्द्र कुमार सिंह और भावी जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह के सौजन्य से निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया ।
       आयुषेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ श्याम देव की उपस्थिति में आयुषी फाउण्डेशन जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ चन्द्रशेखर सरोज ने अपनी पूरी टीम के साथ निःशुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग 150 मरीजों को चिकित्सा परामर्श एवं दवाईयां वितरित किया। 
      निःशुल्क चिकत्सा शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ श्याम देव, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ चंद्रशेखर सरोज, डॉ प्रेमनाथ मौर्य, संजय सिंह, फार्मासिस्ट सूबेदार मौर्य गणेश जी, रेडिएंट फार्मा के एम आर अतुल सिंह, राजेश सिंह इत्यादि ने अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित होकर सहयोग किया एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Saturday, June 17, 2023

एंटी क्राइम एंटी करप्शन की हुई मासिक बैठक समाज के विकास और कल्याण के लिए समाज को अपराध एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए

कल दिनांक 17/06/2023 दिन रविवार को "एंटी क्राइम एंटी करप्शन" के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक बैठक "कमला नेहरू इलेक्ट्रो होम्योपैथिक इंस्टिट्यूट" रामबाग, (प्रयागराज) में "नेशनल चेयरमैन" श्री अवधेश कुमार निषाद जी के अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पर चर्चा हुई की समाज हर गली मोहल्ले जिले प्रदेश देश के कोने कोने में फैले हमारे वॉलिंटियर्स हमारे साथियों को समाज से अपराध एवं भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए किस प्रकार से कार्यशालाओं का लगातार आयोजन किया जाए, समाज के पीड़ित वर्ग को किस प्रकार से न्याय दिलाया जाए समय-समय पर सरकार की योजनाओं को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाए इन सभी जरूरी और खास बिंदुओं पर सभी के साथ विचार करके समाज को लगातार फायदा मिले अपराध भ्रष्टाचार खत्म हो इसके लिए जो आवश्यक और जरूरी बातों पर चर्चा कर लागू उन्हें कर दी गई...
इस मौके पर (नेशनल पैट्रन) डॉक्टर प्रमोद शुक्ला (नेशनल चेयरमैन) अवधेश कुमार निषाद, (नेशनल प्रेसिडेंट) श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव (यूथ विंग), (नेशनल सेक्रेट्री) विमल गुप्ता, (स्टेट सेक्रेटरी) डॉ श्याम देव, (रीजनल प्रेसिडेंट) तहसीन अहमद, (रीजनल सेक्रेटरी) संतोष गौतम, (डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट) विनोद कुमार जायसवाल, (रीजनल प्रेसिडेंट वूमेन विंग्स) जूही श्रीवास्तव, रत्नेश जायसवाल अंजनी कुमार बिंद राकेश विश्वकर्मा शिवजी आकाश जायसवाल सनी निषाद जितेंद्र कुशवाहा प्रतिभा चौरसिया दीदीश रविंद्रन आदि बहुत सारे साथी मौजूद रहे।

Saturday, May 27, 2023

सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान नैनी अरेल प्रयागराज ने पुनः चलाया स्वच्छता अभियान

*सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के* सौजन्य से दिनांक -28.05.2023 को कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार केसरवानी के नेतृत्व में अरैल के नये पक्के घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर आमजन मानस, तीर्थ पुरोहितों,नाविको एवं स्नानार्थियों को जागरूक किया गया।

जिसमें सरस्वती परिवार के मार्गदर्शक श्याम नारायण पाठक जी ने पालीथीन मुक्त निर्मल गंगा यमुना के तट को स्वच्छ बनाए रखने की अपील सभी दर्शानार्थियों से की।

कार्यक्रम में सर्वश्री * अध्यक्ष संतोष तिवारी, प्रबंधक सचिव कुंवर जी तिवारी, सुनील मिश्रा सहदेव चौरसिया, धीरज यादव, सुनील कुशवाहा,ओमप्रकाश श्रीवास्तव, धीरज राजवानी, प्रवीण तिवारी, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, आत्म प्रकाश यादव, विकास मिश्रा, ऋषि दीक्षित, सहदेव चौरसिया, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, सौरभ यादव, गौरव यादव, मयंक यादव, सनी यादव, अभय यादव, आदि उपस्थित रहे।

Sunday, March 26, 2023

हरि का घर गन्दा,अपना घर साफ।ये मानव तेरा, ये कैसा इंसाफ।।


*सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के* तत्वाधान में नवरात्रि के पवित्र महीने में दिनांक -26.03.23 को कार्यक्रम अधिकारी *ओम प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्वयं सेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया*। जिसमें उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए स्वच्छता पर ध्यान दें, तो मंदिरों पर कभी भी गंदगी व्याप्त नहीं होंगी। 

अध्यक्ष *संतोष तिवारी ने नवरात्रि पर्व की शुभकामना देते हुए स्वच्छता रखने हेतु अपील की*।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के *संघचालक दया शंकर जी ने कहा कि राम से अधिक रामकर दासा यानि गंगा से अधिक गंगा सेवकों का महत्वपूर्ण स्थान है*,जो कि मां गंगा एवं भोलेनाथ के पवित्र स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर आमजन मानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते रहते हैं।

कार्यक्रम में सर्वश्री *कुंवर जी तिवारी, धीरज यादव, सुनील मिश्रा, सहदेव चौरसिया, सुनील कुशवाहा, निखिलेश पाण्डेय,ऋषि दीक्षित,डां प्रमोद कुमार मिश्रा, आत्म प्रकाश यादव,डां.एस.बी.यादव, संदीप सिंह, महेश प्रसाद केसरवानी, पुष्पेन्द्र कुमार दुबे,बब्रुवाहन सिंह, गोविंद सिंह, सत्य पाल, प्रवीण तिवारी, समरेंद्र मिश्रा, कुंवर अलख प्रताप सिंह, तुलसी तिवारी* आदि उपस्थित रहे।

Tuesday, March 21, 2023

आयुषी फाउण्डेशन (आयुषेफ) ने किया यात्रियों का स्वागत



        प्रयागराज,आयुषी फाउण्डेशन (आयुषेफ) के द्वारा "शहीद ए आजम भगत सिंह स्मृति यात्रा 2023" का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह हंडिया प्रयागराज में किया गया।
       मधेपुरा बिहार से खटकरकला, लुधियाना पंजाब के लिए शहीद ए आजम भगत सिंह स्मृति यात्रा 2023 का आयोजन एंटी क्राइम एंटी करप्शन ट्रस्ट झारखंड इकाई के द्वारा किया गया जिसमें शहीद ए भगत सिंह स्मृति यात्रा के प्रयागराज पहुंचने पर आयुषी फाउण्डेशन "आयुषेफ" के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ श्याम देव जी ने यात्रा में शामिल तीनों महानुभावों का स्वागत करते हुए मोमेंटो स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
       आयुषेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ श्याम देव ने अपनी पूरी टीम के साथ मिर्जापुर से आ रही यात्रा में लगभग 10 किलोमीटर तक शहीद ए भगत सिंह यात्रा में तिरंगा लेकर कार और बाइक से सम्मिलित होकर स्वागत व अभिनंदन किया। डॉ श्याम देव ने अपनी टीम के साथ हरी झंडी दिखाकर यात्रा को आगे लखनऊ के लिए रवाना किया।

एंटी क्राइम एंटी करप्शन ने मनाया स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह

*एंटी क्राइम एंटी करप्शन ट्रस्ट ने मनाया स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह* 
 
*"शहीद ए आजम भगत सिंह स्मृति यात्रा 2023"*


       प्रयागराज,मधेपुरा बिहार से खटकरकला, लुधियाना पंजाब के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मृति यात्रा-2023 का आयोजन एंटी क्राइम एंटी करप्शन ट्रस्ट, झारखंड इकाई के द्वारा संयोजित किया गया, यात्रा में शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मृति यात्रा मिर्जापुर से होते हुए प्रयागराज हंडिया में पहुंचने पर संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अवधेश निषाद द्वारा सभी यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
       एंटी क्राइम एंटी करप्शन संगठन का 19 मार्च को स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह हंडिया में आयोजित किया गया तथा स्मृति यात्रा में शामिल तीनों महानुभावों का स्वागत करते हुए प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
      स्मृति यात्रा में सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा हंडिया की पूरी टीम ने लगभग 10 किलोमीटर यात्रा में बाइक और कार से तिरंगा लेकर मार्च किया। 
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव विमल गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा ब्यूरो विवेक कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव डॉ श्याम देव, प्रयागराज मंडल अध्यक्ष जूही श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल, सचिव हंडिया रत्नेश कुमार जायसवाल, श्याम बाबू केसरवानी, वरिष्ठ अधिवक्ता कन्हैया लाल,अरुण केसरवानी, नीरज जायसवाल, सचिन सेठ, दीपू सेठ, विनोद केसरवानी, प्रवीण जायसवाल, सत्यदेव केसरवानी, गोपी मोदनवाल, मो. इमरान आदि ने यात्रा में शामिल होकर शहीद भगत सिंह स्मृति यात्रा को हरी झंडी दिखाकर अगले पडाव  लखनऊ के लिए रवाना किया गया।

Wednesday, March 15, 2023

एंटी क्राइम एंटी करप्शन (लायंस फोर्स) के लायंस की हुई आवश्यक बैठक

आज दिनांक 15/3/2023 को एंटी क्राइम एंटी करप्शन के लॉयन की एक आवश्यक बैठक मिंटो पार्क प्रयागराज में जिला निदेशक चंद्रेश दुबे जी के अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस बैठक में समाज को किस प्रकार सही दिशा प्रदान की जाए एवं अपराध व भ्रष्टाचार की रोकथाम हेतु जरूरी विषयों पर चर्चा हुई साथ ही साथ 19 मार्च को संस्था का वार्षिकोत्सव किस प्रकार से मनाया जाए इस जरूरी बिंदु पर भी विचार किया गया।
इस मौके पर प्रयागराज के तेजतर्रार लॉयन्स राकेश विश्वकर्मा, अंजनी कुमार बिंद, जितेंद्र कुशवाहा, प्रतिभा चौरसिया, रोहित कुमार, उज्जवल पांडे जैसे कई सारे लाइंस सम्मिलित हुए।

Sunday, February 26, 2023

सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान नैनी प्रयागराज का सफाई अभियान

*सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के* सौजन्य से दिनांक -26.02.2023 रविवार को कार्यक्रम अधिकारी दीपक गुप्ता जी के नेतृत्व में अरैल के नये पक्के घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि हम मां गंगा की स्वच्छता के लिए सभी से एक क़दम आगे बढ़ाने हेतु विनम्र अपील करते हैं।

संस्थान के वरिष्ठ सलाहकार श्याम नारायण पाठक एवं पदाधिकारी बब्रुवाहन सिंह ने कहा कि माघ मेले के पश्चात् गंगा यमुना सरस्वती के तटों पर गंदगियों का अंबार लगा हुआ है,जिसे भागीरथी प्रयास कर हम सबने स्वच्छ बनाने का एक सफल प्रयत्न किया है। लोगों से निवेदन करते हैं, कि जब भी आप गंगा तटों पर स्नान करने आए तो निर्मल एवं शीतल जल में पालीथीन, शीशा युक्त तस्वीरें एवं सढे गले फल फूलों की गंदगी को गंगा जल में डालकर दूषित न करें, जिससे घाटों एवं गंगा जल की स्वच्छता बनी रहे।

कार्यक्रम में सर्वश्री *अध्यक्ष-संतोष तिवारी, सचिव-कुंवर जी तिवारी, मनीष पांडेय, सुनील मिश्रा, धीरज यादव, निखिलेश पाण्डेय, सहदेव चौरसिया,डां प्रमोद मिश्रा, ओम प्रकाश श्रीवास्तव,डां एस.बी.यादव,रवि पटेल महिला मोर्चा-मीनू पाण्डेय, तुलसी तिवारी,सौरभ यादव,गौरव यादव , कुंवर अलख प्रताप सिंह,सनी यादव, उज्जवल यादव* आदि उपस्थित रहे।

Sunday, February 12, 2023

सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरेल नैनी प्रयागराज द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान



*सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के सौजन्य से आज दिनांक - 12.02.2023 को माघ महीने के पश्चात् अरैल तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। एवं सामाजिक सराहनीय कार्यों के लिए *विकास मिश्रा एवं प्रवीण तिवारी को संस्थान पदाधिकारी अध्यक्ष- संतोष तिवारी, महासचिव- महेश प्रसाद केसरवानी, मार्गदर्शक- डां प्रमोद मिश्रा, कोषाध्यक्ष- मनीष पांडेय* द्वारा सम्मानित किया गया ।

संस्थान के सदस्य *रोहित दुबे ने कहा कि हम सभी लोगों से अपील करते हैं* कि मां गंगा के तटों पर, सार्वजनिक स्थानों पर कभी भी गंदगी एवं पालीथीन का प्रयोग कर गंगा तटों को प्रदूषित न करें।

कार्यक्रम में सर्वश्री *कुंवर जी तिवारी, धीरज यादव, सुनील कुशवाहा,डां.एस.बी.यादव, निखिलेश पाण्डेय, गोविंद सिंह, दीपक गुप्ता, पुष्पेन्द्र द्विवेदी, आत्म प्रकाश यादव, ज्योति सिंह, तुलसी तिवारी, निर्मल कुशवाहा, सौरभ यादव,कुंवर अलख प्रताप सिंह,शनि यादव, उज्जवल यादव, गौरव यादव* आदि उपस्थित रहे

Tuesday, February 7, 2023

सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर बसाया एक बिटिया का घर..

*"जूही सेवा संस्थान" की अध्यक्षा एवं "एंटी क्राइम एंटी करप्शन" की (मंडल अध्यक्ष) जूही श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में एक गरीब बिटिया की शादी कल दिनांक 6 फरवरी 2023 को भव्य तरीके से प्रयागराज मे संपन्न कराया गया।*
*"एंटी क्राइम एंटी करप्शन" के संस्था प्रमुख (संस्थापक) श्री शैलेंद्र मोहन श्रीवास्तव जी का प्रयागराज की धरती पर "एसी एसी" (लायंस) द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया..*
 *इस मौके पर संस्थापक श्री शैलेंद्र मोहन जी का लखनऊ मुख्यालय से प्रयागराज की धरती पर आगमन हुआ और स्वागत का भव्य कार्यक्रम "कमला नेहरू मेडिकल इंस्टिट्यूट"(प्रयागराज) के प्रांगण में संपन्न किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ डॉक्टर एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ प्रमोद शुक्ला जी, (राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव) अवधेश कुमार निषाद जी राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा ब्यूरो) विवेक कुमार श्रीवास्तव जी, (राष्ट्रीय सचिव) विमल गुप्ता जी, (प्रदेश सचिव) डॉ श्याम देव (जिला अध्यक्ष) प्रयागराज विनोद कुमार जायसवाल जी, (सक्रिय सदस्य) शीतला प्रसाद जी, (जिला कार्यकारिणी सदस्य) रंग बहादुर जी, (सक्रिय सदस्य) आशीष पटेल जी, (सक्रिय सदस्य) श्याम जी पटेल जी, (जिला कार्यकारिणी सदस्य) इंद्रजीत जी,(जिला कार्यकारिणी सदस्य) डॉ अनुपम श्रीवास्तव जी, (जिला कार्यकारिणी सदस्य) डॉ कमलेश जी, (जिला कार्यकारिणी सदस्य) संजीव कुमार सिंह जी, (सक्रिय सदस्य) विनय कुमार पटेल जी, (सक्रिय सदस्य) शिवनारायण सोनी जी, (सदस्य)वीरेंद्र कुमार पटेल जी,(वरिष्ठ पत्रकार) गुफरान जी, (एडवोकेट) अभिषेक श्रीवास्तव जी, "त्रिवेणी संगम सेवा समिति" के योद्धा कामिनी गुप्ता जी, दिनेश यादव जी, प्रदीप कुमार जी, विजय रावत जी, रोहित निषाद जी, रश्मि जयसवाल जी,राखी श्रीवास्तव जी, रतन श्रीवास्तव जी,"प्रयागराज व्यापार मंडल"के सुशांत केसरवानी जी, कुनाल जी, राजकुमार जी, रोशनी जी,जैसे तमाम संस्था के लायंस एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।*
*जय हिंद जय भारत।*

Sunday, December 11, 2022

*सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वाधान में* आज दिनांक-11-12-2022 दिन रविवार को अरैल के नए पक्के घाट पर कार्यक्रम अधिकारी *सुनील कुशवाहा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया* ।


जिसमें कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि मां गंगा के आंचल को पालीथीन और गंदगी से मुक्त रखना हम सबका मूल कर्तव्य होना चाहिए, जिससे जलीय जीवों को कोई नुक़सान न पहुंचे। साथ ही साथ आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं साफ़ सुथरा घाट स्नान हेतु मिल सके।

संस्थान प्रबंधक/ सचिव कुंवर जी तिवारी ने दिसंबर माह में होने वाले वार्षिकोत्सव सम्मान समारोह आयोजित करने हेतु स्वच्छता अभियान के पश्चात् मीटिंग में कहा कि आगामी सम्मान समारोह में सरस्वती संस्थान के पदाधिकारियों, सदस्यों,समाज में सराहनीय कार्य करने वाले सामाजिक सेवको एवं पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा पिछले वर्ष की भांति।

कार्यक्रम में सर्वश्री *संतोष तिवारी, कुंवर जी तिवारी, मनीष पांडेय, धीरज यादव, महेश प्रसाद केसरवानी, सहदेव चौरसिया, राजकुमार विश्वकर्मा, अनिल कुमार विश्वकर्मा, संगम लाल विश्वकर्मा,आत्म प्रकाश यादव,डां प्रमोद कुमार मिश्रा, ऋषि दीक्षित,बब्रुवाहन सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, डां एस.बी.यादव, रवि पटेल, संदीप सिंह, प्रतीक त्रिपाठी, समरेंद्र मिश्रा,शांभवी मिश्रा,तुलसी तिवारी,रिद्धि मिश्रा* आदि उपस्थित रहे।

Friday, December 9, 2022

*भ्रष्टाचार मुक्त समाज हेतु लिया संकल्प*


प्रयागराज,  मुख्य अतिथि अनामिका चौधरी जी एवं महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा कल्याणी नंद गिरी जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा समाज में शानदार कार्य करने वाले समाजसेवियों व बच्चों को अंगवस्त्र, मोमेंटो, सर्टिफिकेट, परमश्री सम्मान देकर सम्मानित किया गया।
भ्रष्टाचार एंव अपराध मुक्त हेतु संकल्पित तथा शासन व प्रशासन की सहयोगी सामाजिक संगठन एंटी क्राईम एंटी करप्शन के द्वारा आयोजित किया गया!कार्यक्रम में  “अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस” के अवसर पर विज्ञान परिषद् के सभागार में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री श्रीमती अनामिका चौधरी जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि, स्वच्छ व स्वस्थ समाज की संरचना से उत्तम राष्ट्र का निर्माण होता है और जब वही समाज भ्रस्टाचार व अपराध से मुक्त हो तो आने वाली नई पीढ़ियां स्वयं ही इतिहास लिखते है  ! 
          किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी (छोटी गुरु) ने समाज को दिशा व दशा प्रदान करते हुए अपना संदेश दिया! 
             एम.एस.एम.ई. की उपनिदेशक डॉ विभा मिश्रा ने कहा कि, भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए उसके जडों पर प्रहार करना होगा, जिससे भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों का समूल नाश हो जिसमें हम सभी की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है! 
      राष्ट्रपति पदक से सम्मानित रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि हम सब को मिल कर नये भारत का निर्माण करने के लिए समाज को भ्रष्टाचार से मुक्त करना ही होगा! 
           कार्यक्रम संयोजक एवं संगठन के उत्तर प्रदेश सचिव डॉ श्याम देव ने अतिथियों को अंगवस्त्रम् व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया ! 
       कार्यक्रम के सहसंयोजक व जिलाध्यक्ष विनोद जायसवाल,    भ्रष्टाचार मुक्त समाज हेतु लिया संकल्प राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा ब्यूरो विवेक कुमार श्रीवस्तवा जी ने सभी संगठन के साथियों को कहा कि आपका धर्म और कर्म सिर्फ और सिर्फ देश व समाज की सेवा के लिए होना चाहिए व भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में आप लोगों के द्वारा स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए
राष्ट्रीय सचिव विमल गुप्ता ने कहा कि अपराध व भ्रष्टाचार समाज के लिए नींद उड़ाने जैसी बातें हैं इसीलिए एंटी क्राइम एंटी करप्शन संगठन बुराइयों को खत्म करने का बीड़ा अपने सर पर उठाकर पूरे हिंदुस्तान में काम कर रहा है।
जिला अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उक्त अवसर पर मंचासीन विशिष्ट अतिथि के रूप में कैप्टन सुनील निषाद , सिविल डिफेंस चीफ रौनक गुप्ता , फौजी आनंद निषाद एवं संगठन के मंडल उपाध्यक्ष जूही श्रीवास्तव,  मंडल सचिव निशा मिश्रा,हंडिया टीम रत्नेश जायसवाल,श्याम बाबू केसरवानी, अरूण केसरी,दीपू, इमरान सचिन,मंडल उपाध्यक्ष तहसीन अहमद,जाहिद अली,  तफस्सीलहक, जिला निदेशक चंद्रेश दुबे, सुरक्षा अधिकारी  राकेश कुमार , कुलदीप मिश्रा,अंजनी बिंद, अनुपम श्रीवास्तव, जिला कार्यकारिणी सदस्य संदीप राय,संजीव सिंह, प्रीति सिंह, रुचि राय , संतोष गौतम, प्रतिभा चौरसिया, जितेंद्र कुशवाहा, सत्यार्थ, सूर्यांश, दिव्यांशी धुरिया, आनंद दिवाकर दिव्यांश, अंश धुरिया आदि उपस्थित रहे ! 
         “अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस” प्रयागराज में ऐतिहासिक सभागार विज्ञान परिषद् में आयोजित भव्य कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों व विशिष्टजनों के समक्ष 85 से अधिक लोगों ने एंटी क्राईम एंटी करप्शन संगठन की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त समाज बनाने के लिए संकल्प लिया  !! 
         मंच संचालन जुनेद वारिस व संयोजन डा श्याम देव ने किया  !

Sunday, October 9, 2022

सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान नैनी अरेल प्रयागराज ने चलाया स्वच्छता अभियान

*सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के सौजन्य से* दिनांक -09.10.2022 रविवार को नवरात्रि पर्व के पश्चात् एकत्रित गंदगी के अंबार को *कार्यक्रम अधिकारी संदीप सिंह जी के नेतृत्व में अरैल के नये पक्के घाट के गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया*।

जिसमें संस्थाध्यक्ष *संतोष तिवारी ने कहा कि मां गंगा के आंचल में गंदगी न फेंककर किसी गड्ढे में डालकर उसे पाट देना चाहिए*, जिससे गंदगी का फैलाव दूर तक न होने पाएं।

नगर निगम नैनी के सुपरवाइजर *करन मलिक ने कहा कि सरस्वती परिवार संस्था निरंतर समाज में स्वच्छता के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक कर साफ़ सफाई का संदेश दे रही*,
उन्होंने कहा कि पूजा में प्रयुक्त फल फूल एवं पूजन सामग्री को गंगा में छुआकर किसी गड्ढे में डाल देना चाहिए, जिससे नगर निगम के कर्मचारियों को कूड़ा निस्तारण करने में सहूलियत हो और गंगा तट साफ सुथरा रहें।

कार्यक्रम में सर्वश्री *कुंवर जी तिवारी, धीरज यादव, सहदेव चौरसिया, आत्म प्रकाश यादव, महेश प्रसाद केसरवानी, सुनील कुशवाहा,डां प्रमोद कुमार मिश्रा,डां एस.बी.यादव,ओम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रवीण तिवारी,रवि पटेल, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, दीपक गुप्ता, प्रिन्स मिश्रा, कार्तिकेय तिवारी, तुलसी तिवारी, समरेंद्र मिश्रा,शामभवी मिश्रा, रिद्धि मिश्रा, कुंवर अलख प्रताप सिंह* आदि उपस्थित रहे।

Sunday, August 7, 2022

आजादी के अमृत महोत्सव पर "एसी एसी आईएफ" (लॉयन फोर्स)समाज के लिए ब्लड डोनेशन कैंप में देगी अपनी सेवा

*आज दिनांक 07/08/2022(रविवार) को "एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स" (एसी एसी आईएफ) !! लॉयन फोर्स !! की मासिक दूसरे रविवार को होने वाली बैठक इलाहाबाद कैंब्रिज स्कूल करेली (प्रयागराज) में सफलतापूर्वक संपन्न हुई....* *इस बैठक में 14 अगस्त एवं 15 अगस्त आजादी के अमृत महोत्सव के लिए होने वाले "ब्लड डोनेशन" के कार्यक्रमों में ऐसी ऐसी आईएफ द्वारा किस प्रकार से अपनी सेवा प्रदान की जाएगी इस विषय पर सम्मानित साथियों के साथ चर्चा एवं परिचर्चा हुई...* *आज 1 साल में जिन-जिन साथियों द्वारा संस्था में शानदार और बेहतरीन कार्य किए गए संस्था के प्रचार प्रसार एवं विस्तार के लिए तथा तन-मन एवं धन से संस्था के प्रति समर्पित रहे ऐसे लायंस को चुनकर उनका पदोन्नति (प्रमोशन) किया गया। साथ ही साथ कुछ नए साथियों को संस्था में सदस्यता भी दिलाई गई.... *एसी एसी आईएफ सभी प्रमोट हुए लायंस को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती है और आशा करती है कि आप भविष्य में भी लगातार संस्था के प्रगति के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करते रहेंगे और समाज में संस्था को बहुत आगे लेकर जाएंगे। समाज की सेवा देश की सेवा आपके तन एवं मन में हर वक्त समाहित रहेगी और कोई भी दुखी कभी आपके सामने से निराश होकर नहीं लौटेगा...* *कार्यक्रम की अध्यक्षता हमारे सम्मानित साथी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य माननीय सलमान अहमद जी द्वारा की गई इस मौके पर संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष(वुमन विंग्स) कनक बक्शी, राष्ट्रीय चेयरमैन/सचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव डॉ सुशील कुमार पांडे जैसे राष्ट्र कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के कुछ सम्मानित साथी गण मौजूद रहे। जय हिंद*

Sunday, July 24, 2022

एंटी करप्शन एंड क्राइम इंटेलिजेंस कोर्स का पहला वार्षिकोत्सव मनाया गया पूरी भव्यता के साथ...

आज प्रयागराज इकाई के द्वारा एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स का पहला वार्षिकोत्सव पूरी भव्यता के साथ चौरसिया धर्मशाला में मनाया गया जिसमें "मुख्य अतिथि" के रूप में राज्यमंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार) श्रीमती अनामिका चौधरी जी उपस्थित रहे इस मौके पर अनामिका चौधरी जी द्वारा सबसे पहले दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया दीप प्रज्वलन में समाजसेवी जूही जायसवाल जी, डॉक्टर वर्तिका श्रीवास्तव जी, कुंवर जी तिवारी संतोष तिवारी जी आदि लोग उपस्थित रहे, तत्पश्चात "सेंट मैरी" के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अच्छे-अच्छे कलाकारों ने अपने नृत्य और गायन से माहौल को खुशनुमा बना दिया इसके बाद समस्त सामाजिक संगठनों, पत्रकारों, डॉक्टरों, प्रशासनिक विभाग जैसे तमाम वर्गों के लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने कि सामाजिक कल्याण के लिए बेहतर से बेहतर कार्य किए हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन का कार्यभार वरिष्ठ सामाजिक चिंतक "श्री अवधेश निषाद जी" ने बखूबी निभाया और पूरे कार्यक्रम को बांधे रखा। इस अवसर पर अनामिका चौधरी जी ने कहा की ऐसी ऐसी आईएफके लॉयन वाकई में जांबाज हैं और समाज में भ्रष्टाचार और अपराध के लिए निडर भाव होकर कार्य करते हैं। इस मौके पर  शाहगंज सर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल जी , डॉ वर्तिका जी, अल कौसर की संस्थापिका एवम समाज सेविका  नाजिया नफीस जी , समाजसेविका शानू कविश जी, कुटुंब संस्था की अध्यक्षा जूही जयसवाल जी  ने इस कार्यक्रम के मंच को अपनी  उपस्थिति से सुसज्जित एवम  गौरवांवित किया । एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स  की संस्थापिका कनक बाग्ची,  (चेयरमैन/सचिव)श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव डॉ सुशील पांडे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सलमान अहमद, प्रदेश निदेशक (मीडिया सेल) अभिषेक गुप्ता, जिला प्रमुख नीरज त्रिपाठी, नगर महासचिव अशोक जी, शेखर सिंह, अंजनी बंद, राजकुमार, मुनेश कुमार राकेश कुमार, पियूष जायसवाल, कुलदीप मिश्रा, अजय दिवाकर, प्रीति सिंह, राधा निषाद, रुचि, नैना गुप्ता, मोनिका आदि सैकड़ों लायंस मौजूद रहे...

Sunday, July 17, 2022

एसी एसी आईएफ की साप्ताहिक बैठक हुई सफलतापूर्वक संपन्न और वार्षिकोत्सव को लेकर हुए नए फैसले

आज "17 जुलाई" (रविवार) को "एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स" (एसी एसी आईएफ) लॉयन फोर्स की साप्ताहिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में कुछ नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई साथ ही साथ "24 जुलाई" को होने वाले संगठन के "वार्षिकोत्सव समारोह" के संबंध में जरूरी विषयों पर चर्चाएं भी की गई कई नए पुराने साथियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई ताकि "वार्षिकोत्सव समारोह" में किसी भी प्रकार की कहीं से भी कोई कमी न रह जाए..* *इसके साथ साथ संगठन के प्रचार प्रसार एवं विस्तार की नीतियों पर भी अहम बातें बताई गई और सबको अपनी-अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित भी किया गया...*
*इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी से लेकर जिला इकाई तक के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे...*
*इस सफल साप्ताहिक बैठक के लिए हम अपने सभी लॉयंस का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त करते है और आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते है। जय हिंद*


सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान ने चलाया स्वच्छता अभियान

*सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के सौजन्य से* कार्यक्रम अधिकारी *ओमप्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में दिनांक -09...