Saturday, June 12, 2021

#शादी समारोह में हाथी हुआ पागल मचाया कोहराम कई गाड़ियां और पंडाल तोड़कर किया क्षतिग्रस्त#

प्रयागराज ।
सरायइनायत बरात मे हाथी हुआ बेकाबू पंडाल तोड़ा कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त गांव के कई  घरों को भी नुकसान पहुंचाया बग्गी से दूल्हा भागा देर रात तीन थानों की फोर्स पहुंची 
11 जून की रात्रि नारायणपुर से बरात पहुंची जहां विवाह की शोभा बढ़ाने के लिए हाथी और घोड़े को भी ले जाया गया जिसमें से एक हाथी ने बरात स्थल पर अपना आपा खो कर जनवासे में लगे टेंट और कई  फोर व्हीलर  को क्षति पहुंचाई एवं गांव के कई घरों को क्षतिग्रस्त किया वहां लोगों में भय का माहौल बना हुआ है पटाखों की आवाज से हाथी ने अपना आपा खो दिया और उसके बाद भयानक तांडव मचाया।संवाददाता शमशाद खान की रिपोर्ट


दूसरी शादी रचा रहा था युवक पहली पत्नी बेटी संग पहुंची तो खुल गया भेद


प्रयागराज। 
लव मैरिज के बाद एक युवक अपनी पत्नी को धोखा देने लगा। टांडा गांव में रहने वाली लक्ष्मी देवी को गांव का एक युवक प्रेमजाल में फंसाकर मुंबई ले गया। वहां कुछ दिन साथ रखने के बाद अकेला छोड़कर गांव भाग आया। किसी तरह घर पहुंची महिला ने परिजनों को आपबीती बताई तो मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक को जेल भेजा तो उसने जेल से युवती को पत्र लिखकर समझौता करने की बात कही। अदालत से हुए समझौते के बाद वह कुछ दिनों तक तो लक्ष्मी व उसकी बेटी के साथ रहा, लेकिन बाद में घर से निकाल दिया। शुक्रवार को युवक घर में जन्मदिन की पार्टी के बहाने दूसरी शादी रचाने लगा। इसकी सूचना पर लक्ष्मी व उसकी बेटी वहां पहुंच गए। इसके बाद जिस युवती से वह दूसरी शादी करने जा रहा था उसके परिजनों के सामने सारा भेद खुल गया। मामले की शिकायत पर फिलहाल पुलिस ने शादी रुकवा दी है।
वर्ष 2018 में युवक लक्ष्मी को शादी का झांसा देकर मुंबई भगा ले गया। वहां वह लोग पति-पत्नी की तरह रहे। इस दौरान लक्ष्मी ने एक बेटी को जन्म दिया। इसी बीच युवक लक्ष्मी को वहीं पर छोड़कर गांव भाग आया। इस दौरान लक्ष्मी ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद किसी तरह लक्ष्मी भी गांव आ गई। उसने परिवार के लोगों को आपबीती बताई तो वह सन्न रह गए। मामले में लक्ष्मी के प्रेमी के खिलाफ सैनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बीच जेल से युवक ने लक्ष्मी को कई खत भेजे। जिसमें उसने अपनी गलती स्वीकार करते लक्ष्मी व उससे जन्मी बेटी को अपनाने की बात कही। बाद में लक्ष्मी ने उसे माफ कर दिया और परिवार न्यायालय में दोनों पक्ष सुलह हो गई।
लक्ष्मी का कहना है कि कुछ दिन तक तो प्रेमी ने उसे साथ रखा बाद में दहेज की मांग करके प्रताड़ित करने लगा। पिछले दिनों उसे व उसकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। लक्ष्मी का आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसका प्रेमी घर में जन्मदिन मनाने के बहाने दूसरी शादी कर रहा था। इसकी शिकायत उसने एसडीएम सिराथू से की। एसडीएम के आदेश पर अजुहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फिलहाल शादी रुकवा दी है। लक्ष्मी को कोर्ट में हुए फैसले की प्रति के साथ चौकी बुलाया गया है।

Friday, June 11, 2021

*भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गणेश केसरवानी के अथक प्रयास ने विधायक निधि से ₹200000 दिलवा करके की जरूरतमंद दीपक शर्मा के पिता जी के ऑपरेशन में की मदद*


प्रयागराज के बहुत जाने-माने व कार्यकर्ताओं का मान सम्मान कराने हेतु प्रयागराज के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने आज दीपक शर्मा के पिता जी का ऑपरेशन PGI लखनऊ में ह्रदय का होना था जिसमें गणेश केसरवानी जी ने प्रयास करके विधान सभा परिषद एमएलसी श्री सुरेंद्र चौधरी जी के विधायक निधि से दो लाख की दिलवा कर दीपक शर्मा की मदद की माननीय गणेश केसरवानी जी एवं सुरेंद्र चौधरी जी का ह्रदय से धन्यवाद करता हूं । एवं मुट्टीगंज मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, महामंत्री परमानन्द वर्मा जी को बहुत बहुत धन्यवाद

Wednesday, June 9, 2021

कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी प्रतिमा के नीचे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया


इलाहाबाद आज दिनांक 9 जून 2021 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी प्रतिमा  के नीचे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया
धरना प्रदर्शन में बोलते हुए प्रदेश सचिव/प्रभारी प्रयागराज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शराब माफिया भाजपा सरकार मे फल फूल रहे हैं जिसका खामियाजा आम जनमानस को भुगतना पड़ रहा है शासन व प्रशासन की मिलीभगत से गांव गली में शराब की बिक्री सरेआम जोरों पर की जा रही है अलीगढ़ में शराब पीकर हुई मौतों का जिम्मेदार कौन है सरकार शराब माफिया भाजपा नेता ऋषि शर्मा को बचाने में लगी है
शहर अध्यक्ष नफीस ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार संरक्षण मे  खुलेआम शराब बेची जा रही है और जहरीली शराब से लोगों की मौतें हो रही है उसकी जिम्मेदारी सरकार की है सरकार पूर्ण शराब माफियाओं को बचाने की कोशिश कर रही है
 हम कांग्रेसन मांग करते हैं जो जहरीली शराब से मरने वाले परिवारों को 10 लाख रुपए मुआवजा दिए जाएं और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाए
धरना प्रदर्शन में मांग करने वाले प्रभारी राघवेंद्र सिंह, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, फुजैल हाशमी, किशोर वाष्र्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, अनिल पाडेय, अनिल कुशवाहा, विनय दुबे, राजेश राकेश, आर,के गौतम, प्रदीप दिवेदी, बब्लू सिब्तैन, शाशंक शर्मा, प्रवेज सिद्वीकी, अरशद अली निशांत  रस्तोगी, माधवी राय, विवेक मिश्रा इरशाद उल्ला संजय सिंह, निजाम उद्दीन, कमाल खान   आदि लोग उपस्थित रहे !

Monday, June 7, 2021

* मा० महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी द्वारा मोतीलाल नेहरू मण्डलीय चिकित्सालय में नव निर्मित पंजीकरण कक्ष का उदघाटन किया गया*

 दिनांक 7-6-2021 को मा० महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी द्वारा मोतीलाल नेहरू मण्डलीय चिकित्सालय में नव निर्मित पंजीकरण कक्ष का उदघाटन किया गया साथ ही पंजीकरण पर्ची कटवाकर काउन्टर का शुभारंभ किया गया चूकि आने वाले मरीजों को दिक्कतों के दृष्टिगत उक्त पंजीकरण कक्ष का निर्माण मा० महापौर के निर्देशानुसार कराया गया चूकि पुराना पंजीकरण कक्ष काफी छोटा होने के कारण covid नियमो का   पालन ठीक प्रकार ने नही हो पा रहा था ।
       इस अवसर पर श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव अधीक्षक, डॉक्टर राजेश परामर्शदाता, डी चौरसिया, नामित पार्षद अनूप मिश्रा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे ।

*सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने जिम्मेदार राजनेता का निभाया दायित्व: नन्दी*



*कैबिनेट मंत्री ने मुलायम सिंह की प्रशंसा करते हुए अखिलेश यादव पर किया कटाक्ष*

*मूर्खता पूर्ण बयान पर अखिलेश यादव मांगें माफी*

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सपा सुप्रीमो आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी द्वारा कोरोना  वैक्सीन लगवाने पर उनकी प्रशंसा की है। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी पर कटाक्ष किया है, जिन्होंने भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा बनाए गए स्वदेशी कोरोना वैक्सीन पर सवाल खड़ा किया था। 
मंत्री नन्दी ने समाजवादी पार्टी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा कि आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी ने एक जिम्मेदार राजनेता का दायित्व निभाया है। उन्हें देश के विज्ञान और वैज्ञानिकों पर विश्वास है! राजनैतिक मतभेद से ऊपर उठते हुए उन्होंने देश का जागरूक नागरिक होने का फर्ज निभाया है। 
आशा है अब अखिलेश यादव जी वैक्सीन पर दिए गए मूर्खतापूर्ण और गैरजिम्मेदाराना बयान पर सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगेंगे!
मंत्री नन्दी ने कहा कि अखिलेश यादव जी द्वारा पूर्व में दिए गए बयान की मानें तो आज समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी ने 'भाजपा' की वैक्सीन लगवा ली। अब वो भाजपा का प्रचार कर रहे हैं या अपने पुत्र द्वारा फैलाए गए भ्रम को तोड़ रहे हैं... ये आप तय कर लीजिए! 
हां, वैक्सीन जरूर लगवाइए!

Sunday, June 6, 2021

*सिकन्दरा गाजी शाह दरगाह पर दर्शन करने आये श्रद्धालुओं ने किया पुलिस कर्मियों पर हमला महिला आरक्षी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल।*



संवाददाता शमशाद खान और कैमरामैन फैजान रजा की रिपोर्ट..….

सिकन्दरा/ प्रयागराज।बहरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिकंदरा स्थित गाजी शाह दरगाह पर दर्शन करने के लिए मना करने व लॉक डाउन का पालन करा रहे पुलिस कर्मियों पर कुछ लोगों नें हमला बोल दिया। जिसमें एक महिला सिपाही सुमन यादव सहित दो सिपाही चन्द्रबीर नन्दलाल व कुछ स्थानीय लोग भी घायल हो गए बता दें कि बहरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिकंदरा कस्बा स्थित गाजी मियां का दरगाह है यहां रविवार को बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने व चादर चढ़ाने आते हैं लेकिन शासनादेश के नियमानुसार शनिवार व रविवार को पूर्ण रूप से लाॅकडाऊन  है इसके बावजूद भी गोपालीपुर (सराय उदगीर) थाना सरायममरेज  के कुछ लोग दर्शन व निसान चढ़ाने के लिए आये थे मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज सिकंदरा शुभ नाथ साहनी हमराहियों के साथ यह कहते हुए दर्शन करनें व चादर चढ़ाने के लिए मना कर रहे थे कि लाॅकडाऊन के बावजूद आप लोग यहां कहां आ गए जब कि  दरगाह बंद है कोई दर्शन नहीं हो पा रहा है। इसी बीच कुछ लोग शुभनाथ सहानी समेत वहां मौजूद सिपाही अमरनाथ जावेद,  चंद्रबीर, नंदलाल , राजेश कुमार महिला सिपाही सुमन यादव आदि लोगों से भिड गये ।और गाली गलौज करने लगे इस बीच उसी भीड से कुछ लोगों ने वहां मौजूद सिपाहियों पर हमला बोल दिया और धीरे धीरे काफी संख्या में लोगों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया जहाँ  सिपाही चंद्रबीर व नंदलाल एवं महिला कांस्टेबल सुमन देवी,व स्थानीय नागरिक मोहम्मद युसुफ ऊर्फ छोटे को चोट लगी, जिसमें महिला सिपाही सुमन यादव को गंभीर चोटे आयी स्थानीय लोगों की मदद से इन घायल सिपाहियों को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। थोड़ी देर बाद ही थाना थरवई, थाना फूलपुर ,व थाना सराय इनायत, आदि की भी फोर्स मौके पर पहुंच गयी। लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।।
 
*पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार*।

 पुलिस पर हमला करके भाग रहे दो युवक और एक महिला को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया  जिसमें अभिजीत,  चंद्रशेखर,व  एक महिला सुशीला देवी है।

 *स्थानीय ग्रामीणों नें की पुलिस की मदद*

  पुलिस पर हमला करने वाले लोगों की संख्या ज्यादा थी और इतनी भीड़ में हमला करने वाले पांच सिपाहियों पर भारी पड़ गए लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद करके हमला करने वाले लोगों को दौड़ाकर भगा दिया जिससे मैजूद सिपाहियों को गंभीर चोट लगने से बचा लिया गया।

*सी,ओ फूलपुर मौके पर पहुंचे*।

 सिपाहियों पर हमलें कि खबर सुनते ही सीओ फूलपुर राम सागर मौके पर पहुंचे और वहां से बची भीड़ को खदेड़ कर दूर किया। और घायल सिपाहियों का समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरिया में जाकर हाल-चाल भी लिया और मौके पर  पकड़े गए युवकों से पूछताछ भी की और पुलिस पर हमला करने वाले लोगों के ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया।

आज लगातार दूसरे दिन आईजी कार्यालय इलाहाबाद का घेराव किया गया एसआरएन मेडिकल कॉलेज की पीड़िता के f.i.r. ना दर्ज होने के संबंध में।

 डॉ ऋचा सिंह एवं मंजू पाठक के नेतृत्व सैकड़ों महिलाओं ने आईजी कार्यालय का घेराव कर पुलिस को इस बात की चेतावनी दी कि रेप के आरोप के केस में पुलिस द्वारा FIR न दर्ज किया जाना अपने आप मे एक क़ानून के शासन में बाधा है।
डॉ ऋचा सिंह ने कहा कि इस केस में FIR तो 156(3) में न्यायालय के द्वारा भी हो जाएगी पर पुलिस द्वारा पूरे मामले पर चुप्पी की किसी बड़े षडयंत्र की ओर इशारा करती है, आखिर क्या कारण की पुलिस जाँच नहीं करना चाहती। इस संबंध में IPC की धारा 166-A (c)  (FIR दर्ज करने से मना करना) के तहत पुलिस के खिलाफ भी वाद दाखिल करना हमारी मजबूरी होगी जो जनतांत्रिक व्यवस्था के लिये अशोभनीय होगा। महिला अधिकार संगठन की अध्यक्ष मंजू पाठक ने , चायल विधायक द्वारा अस्पताल जाकर पीड़िता के परिवार को धमकाये जाने की कड़ी निंदा की और भाजपा विधायक को इस बात की चेतावनी दी कि क़ानून के शासन में बाधा न बनें।

पुलिस द्वारा 24 घंटे में FIR दर्ज करने का वादे पर घेराव कल तक के के लिए स्थगित किया गया।
इस घेराव के दौरान पीड़िता का भाई भी मौजूद रहा साथ ही गुड्डी यादव, सुषमा, रीता मौर्या, फरीदा, तनु, सीता एवं अन्य कई महिलाएं मौजूद रही।


डॉ ऋचा सिंह
नेता समाजवादी पार्टी

*डी आर डी ओ कमचारियों द्वारा हंगामा लगाया अस्पताल पर गंभीर आरोप*

Varanasi : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एम्फीथिएटर मैदान में डीआरडीओ द्वारा बनाए गए पंडित राजन मिश्र अस्थायी कोविड अस्पताल के कर्मचारियों ने रविवार की सुबह जमकर हंगामा किया। अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


हाउसकीपिंग कर्मचारियों का आरोप है कि, जॉइनिंग के समय 18000 रुपये महीने पर हमारी नियुक्ति हुई थी, अब काटकर ₹9000 कर दिए हैं। वहीं, रविवार की सुबह जब अस्पताल के अंदर जाने लगे तो हमे रोक दिया गया। अंदर जाने से मना किया गया। कहा गया आप लोग घर जाइए।जिसके बाद इन लोगों ने कारण पूछा तो कहा काम नहीं है।साथी महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। आरोप है कि सभी महिला-पुरुषों के आई कार्ड छीन लिए गए।


सूचना पाकर मौके पर बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड सहित तमाम अधिकारी पहुंचे। डीआरडीओ अस्पताल के बाहर उनको समझाया। कर्मचारी मनीष शर्मा ने बताया छह महीने तक हमे कार्य करना है। एक महीना होने जा रहा है अभी तक हमें वेतन नहीं मिला है। हम लोग 50 से 60 लोग यहां पर कार्य करते हैं आज सुबह हम लोगों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।


याद होगा, कोरोना महामारी के दूसरी वेब के दौरान प्रधानमंत्री के निर्देश पर पीएम केयर फंड से 750 बेड का अस्थायी कोविड अस्पताल डीआरडीओ द्वारा बनाया गया था। जिसमें 250 आईसीयू बेड और 500 सामान्य बेड हैं।

Saturday, June 5, 2021

*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ०कश्यप ने किया वृहद वृक्षारोपण*


5 जून 2021 प्रयागराज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रयागराज में प्रख्यात समाजसेवी डॉ० बी०के० कश्यप ने नवाब युसूफ रोड, सिविल लाइंस,महिला थाना प्रांगण, प्रयागराज, नगर निगम ओपन एयर जिम पार्क ,(नगर निगम गेट नं २),एवं माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के सामने स्थित पार्क में वृहद वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
          डॉक्टर कश्यप ने बताया कि कोविड-19 के विषम परिस्थिति ने हम लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया और यह सोचने पर विवश कर दिया है कि हमें पर्यावरण को ही संरक्षित नहीं करना अभी तू उसके संबंध में नए सिरे से विचार भी करना है आज जिस तरह वैश्विक स्तर पर प्राणवायु ऑक्सीजन के लिए लोगों को मरते हुए देखा है निसंदेह हमें और आपको अपने जीवन काल के प्रत्येक जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ एवं प्रत्येक खुशियों के अवसर पर एक एक पेड़ अवश्य लगाएं डॉक्टर कश्यप ने स्थानीय प्रशासन से यह मांग की है कि प्रयागराज में एक स्मृति उपवन स्थापित किया जाएं जहां पर लोग अपनों के स्मृति में एक पौधा अवश्य रोपित करें जिससे लोगों के अंतः करण में पर्यावरण के प्रति प्रेम एवं अपने भविष्य के लिए प्राणवायु और पानी की व्यवस्था स्वयं कर सकें।
          वृक्षारोपण के कार्यक्रम में आबकारी निरीक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती प्रियंका मिश्रा ने अपने कर कमलों द्वारा वृक्षों को रोपित कर पर्यावरण प्रेम का संदेश दिया।
         महिला थाना के प्रांगण में महिला थाना प्रभारी श्रीमती दीपा सिंह एवं महिला सिपाहियों की उपस्थिति में वृक्ष को रोपित किया गया थाना प्रभारी श्रीमती  सिंह ने बताया कि आज हम सबको पर्यावरण को बचाने में अपनी अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी ही होगी अन्यथा भविष्य में हमें ऑक्सीजन, पानी और पर्यावरण के लिए घुट घुट कर मरना होगा।
          प्रख्यात सामाजिक चिंतक एवं पर्यावरण सचेतक अवधेश कुमार निषाद “गुड्डू" ने पौधे रोपित करते हुए बताया कि, पर्यावरण के प्रति यदि हम अब भी सचेत नहीं हुए तो कल बहुत देर हो चुकी होगी, वृक्षारोपण के प्रति चिन्तन पृवृत्ति हमें अपने पूर्वजों से अनुसरण करना चाहिए , क्योंकि दशकों पूर्व जब उन्होंने हमारे वर्तमान के लिए पौधरोपण किया होगा तो उनके मन में तनिक भी स्वार्थ नहीं रहा होगा ,आज हमें भी यही करना है अपने नहीं अपनों के भविष्य के लिए हम सब पेड़ अवश्य लगाएं ।
          वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंकुर पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राजुल शर्मा, रेडियोजाकी राहुल चावला एवं पं. अतुल त्रिपाठी तथा महिला थाने की महिला सिपाही लक्ष्मी देवी, अमिता ठाकुर,रेनू तिवारी ऊषा  आदि उपस्थित थे ।

ब्लैक फंगस का नकली इंजेक्शन बेचने का आरोपी पंकज अग्रवाल को केमिस्ट एसोसिएशन ने किया बहार

  


ब्लैक फंगस का नकली इंजेक्शन बेचने में गिरफ्तार मेडिकल स्टोर संचालक पंकज अग्रवाल को प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन फुटकर ने आखिरकार एसोसिएशन से निकाल दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष लालू मित्तल का कहना है कि फोरेंसिक जांच में इंजेक्शन नकली होने की बात साबित हो गई। ऐसे में नैनी में ऑबलीगो मेडिकल स्टोर चलाने वाले पंकज अग्रवाल को संगठन से बाहर कर दिया गया। उनका कहना है कि जेल गया दूसरा आरोपित मधुरम मेडिकल स्टोर का संचालक मधुरम बाजपेई एसोसिएशन का सदस्य नहीं था। अध्यक्ष लालू मित्तल ने कहा कि यह राष्ट्र विरोधी, समाज विरोधी एवं अत्यंत घिनौना कृत्य है। इसके लिए किसी भी दवा व्यवसायी को माफ नहीं किया जा सकता। संगठन ने पंकज की सदस्यता आजीवन के लिए निरस्त कर दी। अध्यक्ष ने सभी दवा व्यापारियों को बहुत सतर्क रहने को कहा। बिना कैश मेमो और उचित इन्वॉयस के दवा न खरीदने और न ही बेचने की हिदायत दी। दवा खरीदते समय केवल कंपनी के अधिकृत स्टॉकिस्ट, डीलर से ही दवा खरीदने को कहा। दवा का बैच नंबर, एक्सपायरी डेट का मिलान करके और उसकी परचेज स्लिप सुरक्षित रखने की हिदायत दी। नकली इंजेक्शन बेचने जैसे गंभीर आरोप में मेडिकल स्टोर संचालकों की गिरफ्तारी के बाद भी उन्हें एसोसिएशन से नहीं निकाले जाने का मुद्दा आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने उठाया था। तब प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन फुटकर ने सफाई दी थी कि इंजेक्शन नकली साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी।

सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान ने चलाया स्वच्छता अभियान

*सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के सौजन्य से* कार्यक्रम अधिकारी *ओमप्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में दिनांक -09...