Saturday, June 5, 2021

ब्लैक फंगस का नकली इंजेक्शन बेचने का आरोपी पंकज अग्रवाल को केमिस्ट एसोसिएशन ने किया बहार

  


ब्लैक फंगस का नकली इंजेक्शन बेचने में गिरफ्तार मेडिकल स्टोर संचालक पंकज अग्रवाल को प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन फुटकर ने आखिरकार एसोसिएशन से निकाल दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष लालू मित्तल का कहना है कि फोरेंसिक जांच में इंजेक्शन नकली होने की बात साबित हो गई। ऐसे में नैनी में ऑबलीगो मेडिकल स्टोर चलाने वाले पंकज अग्रवाल को संगठन से बाहर कर दिया गया। उनका कहना है कि जेल गया दूसरा आरोपित मधुरम मेडिकल स्टोर का संचालक मधुरम बाजपेई एसोसिएशन का सदस्य नहीं था। अध्यक्ष लालू मित्तल ने कहा कि यह राष्ट्र विरोधी, समाज विरोधी एवं अत्यंत घिनौना कृत्य है। इसके लिए किसी भी दवा व्यवसायी को माफ नहीं किया जा सकता। संगठन ने पंकज की सदस्यता आजीवन के लिए निरस्त कर दी। अध्यक्ष ने सभी दवा व्यापारियों को बहुत सतर्क रहने को कहा। बिना कैश मेमो और उचित इन्वॉयस के दवा न खरीदने और न ही बेचने की हिदायत दी। दवा खरीदते समय केवल कंपनी के अधिकृत स्टॉकिस्ट, डीलर से ही दवा खरीदने को कहा। दवा का बैच नंबर, एक्सपायरी डेट का मिलान करके और उसकी परचेज स्लिप सुरक्षित रखने की हिदायत दी। नकली इंजेक्शन बेचने जैसे गंभीर आरोप में मेडिकल स्टोर संचालकों की गिरफ्तारी के बाद भी उन्हें एसोसिएशन से नहीं निकाले जाने का मुद्दा आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने उठाया था। तब प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन फुटकर ने सफाई दी थी कि इंजेक्शन नकली साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी।

चोरों ने दुकान से लाखों कीमत के बीज चुराए

                                                                  प्रयागराज। 
मलाक हरहर चौराहे के पास स्थित एक दुकान में बीती रात चोर घुस गए। चोर दुकान में रखा लाखों कीमत का धान का बीज चुरा ले गए। सुबह दुकान खुली तो चोरी की जानकारी हुई। दुकानदार ने फाफामऊ पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक दारागंज के अनवर अली की फाफामऊ थाना क्षेत्र में मलाक हरहर चौराहे के पास प्रयाग सीड्स के नाम से बीज की दुकान है। रोज की तरह वह गुरुवार शाम दुकान बंदकर अपने घर दारागंज चले गए। देर रात चोर छत के रास्ते दुकान में दाखिल हो गए। दुकान में रखा करीब सौ से अधिक बोरी धान का बीज चुरा ले गए। सुबह दुकान खुली तो चोरी की जानकारी हुई।

गुड़मंडी के दीपक ने दी थी पुल से कूदकर जान

                                                             प्रयागराज।
 नए यमुना पुल से गुड़मंडी के एक व्यक्ति ने कूदकर जान दी थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उनके बेटे ने शव की पहचान की। इसके बाद कीडगंज पुलिस ने इस मामले में विधिक कार्रवाई की। मृतक के परिजनों का कहना था कि वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
नगर कोतवाली क्षेत्र के काशिमअली का हाता गुड़मंडी निवासी दीपक गुप्ता (40) पुत्र रमेश चन्द्र गुप्ता प्राइवेट काम करते थे। परिवार में उनके दो बेटे एवं पत्नी बबिता हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वह तनाव में थे। गुरुवार शाम वह घर से निकले और नए यमुना पुल से यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से यमुना से शव निकलवाया। गुरुवार रात तक उनकी पहचान नहीं हो सकी थी। इस दौरान पुलिस ने कंट्रोल रूम की मदद से सभी थानों में सूचना दे दी। इधर, दीपक के परिजन उनकी तलाश में परेशान थे। शुक्रवार को दीपक के बेटे राज ने पोस्टमार्टम हाउस पर पिता के शव की पहचान की।

प्रसिद्ध मूंछ नर्तक दुकान जीने की अपील आओ पेड़ लगाएं

विश्व पर्यावरण दिवस पर अब आपको संकल्प लेना पढेगा कोरोना जैसे महामारी में आक्सीजन के हालात को देख कर जिस तरंह प्रक्रिति के साथ हम आप खिलवाड़ करते आ रहे हैं अब हमे आपको सोचना पढेगा आने वाली पिढी को शुद्ध वायू प्रदूषण मुक्त मिले ईस लिए  सिर्फ एक पेड़ लगाना है वो भी निम बरगद पिपल का हो जिससे हमे आपको आने वाली पिढी को शुद्ध आक्सीजन मिल सके तभी नये नये आने वाली बिमारी से बच सकते हैं साथ ही नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेन्द्र कुमार तिवारी दुकानजी पर्यावरण के लिखे स्लोगन परिधान पहनकर घूम घूम कर लोगों कह रहे है एक पेड़ आप अपने सगे सम्बन्धी माता पिता पुरखों के नाम से लगायेंगे और उसे अपनी जिम्मेदारी के साथ देख भाल करेगे तभी हम शुद्ध आक्सीजन पा सकेंगे इसी कडी मे सिविल डिफेन्स के स्वयसेवको को पोस्ट वारडेन राजेन्द्र कुमार तिवारी दुकानजी ने एक एक पेड़ लगाने के लिए संकल्प दिलाया और कहा एक पेड़ सौ पुत्र के समान

Friday, June 4, 2021

प्राइवेट लोगों से थाना पारा पुलिस करा रही है वसूली

लखनऊ

प्राइवेट लोगों से थाना पारा पुलिस करा रही है वसूली

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने थाना पारा, लखनऊ में प्राइवेट व्यक्तियों के माध्यम से अवैध वसूली की शिकायत की है।

डीजीपी, यूपी तथा पुलिस कमिश्नर लखनऊ को भेजे अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि उन्हें आज सुबह 06.00 बजे थाना पारा, लखनऊ के बुद्धेश्वर पुल के नीचे बनी पुलिस चौकी के कुछ विडियो प्राप्त हुए, जिसमे लाल शर्ट तथा पीला पेंट पहने व्यक्ति मौके पर ठीक बगल में बैठे पुलिस चौकी में तैनात पुलिस वालों के लिए वाहनों आदि से वसूली करता हैं

विडियो में वह व्यक्ति एक ट्रेक्टर से रु० 100 की वसूली करता दिखता है और 2 वाहनों को निकलवाने के लिए रु० 200 की मांग करता है।

अमिताभ ने कहा कि जहाँ यह घटना स्वयं में महत्वपूर्ण है ही, उससे कहीं अधिक गंभीर पूरे प्रदेश में पुलिसवालों द्वारा प्राइवेट लोगों के माध्यम से वसूली करवाए जाने की है

उन्होंने कहा कि इससे पुलिसवाले तो सुरक्षित रहते हैं किन्तु यह पुलिस विभाग के लिए बहुत खतरनाक है. अतः उन्होंने इस घटना में कार्यवाही के साथ ही प्राइवेट लोगों को वसूली ले किये लगाए जाने की व्यवस्था पर लगाम लगवाए जाने की मांग की है.

कानपुर- नारायण सिंह भदौरिया, गोपाल शरण चौहान और रॉकी यादव गिरफ्तार*

*इस वक्त की बड़ी खबर*

कानपुर- 

नारायण सिंह भदौरिया, गोपाल शरण चौहान और रॉकी यादव गिरफ्तार।
दिल्ली से पुलिस ने तीनों अपराधियों को दबोचा।

मीडिया के बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मोबाइल सर्विलांस से पुलिस को मिली सफलता।

नारायण सिंह भदौरिया, गोपाल शरण चौहान और रॉकी यादव गिरफ्तार।

दिल्ली से पुलिस ने तीनों अपराधियों को दबोचा।

एक अपार्टमेंट से हुई गिरफ्तारी 

पुलिस टीम भाजपा नेता भदौरिया व उसके साथियों को लेकर आ रही कानपुर।

Thursday, June 3, 2021

कोरोना में माता पिता को खो चुके बच्चों को मुफ्त शिक्षा देगा इविवि ...



कोरोना में माता पिता को खो चुके बच्चों को मुफ्त शिक्षा देगा इविवि ...

कोरोना महामारी ने पिछले दो सालों से  देश के  जन जीवन पर गहरा असर डाला है।  इससे  मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तौर पर लाखों लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।  एक अनुमान के मुताबिक करीब 9000 बच्चों ने इस महामारी में अपने माता पिता दोनो को खो दिया है ।  ऐसे में सरकार के कंधों पर इन बच्चों के लालन पालन, भोजन और शिक्षा की जिम्मेदारी  आ गयी है।  माता पिता को खो चुके बच्चियों की समुचित  सुरक्षा और उनका उचित  पालन पोषण करना भी एक बड़ी चुनौती है। 

शिक्षा का केंद्र होने के कारण  विश्वविद्यालय  भी अपनी नैतिक  और सामाजिक जिम्मेदारी समझता है।  इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने आपदा के इस भयावह दौर में  ऐसे बच्चों की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। इन चीजों के आलोक में  इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति  प्रो संगीता श्रीवास्तव ने प्रयागराज  जिला प्रशासन  को  एक प्रस्ताव भेजा है।  इस प्रस्ताव में कुलपति प्रो संगीता श्रीवास्तव ने लिखा  'कोरोना की दूसरी लहर ने हमारे जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।  एक अनुमान के अनुसार करीब 9000 बच्चे अपने माता पिता को खो चुके हैं । ऐसे विपरीत हालात में इन बच्चों के प्रति  हम सबकी  जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। ' 

 प्रयागराज जिला प्रशासन को भेजे इस प्रस्ताव में कुलपति ने कहा कि कोरोना के दौरान जिन बच्चों ने अपने माता पिता दोनों को खो दिया है इलाहाबाद विश्वविद्यालय उनकी आगे की पढ़ाई की पूरी व्यवस्था करेगा ।  ऐसे बच्चे जिन्होंने बारहवीं  कक्षा तक  की पढ़ाई पूरी कर ली है उनकी आगे की पढ़ाई का पूरा भार विश्वविद्यालय द्वारा वहन किया जाएगा ।  ऐसे बच्चों को अनिवार्य रूप से  अपने दिवंगत माता पिता की मृत्यु का  प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा ।  ऐसे छात्र अगर विश्वविद्यालय में अपना नामाकन करवाते हैं तो  उनकी पूरी फीस माफ की जाएगी ।

*मंत्री नन्दी ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक**लोगों से की टीकाकरण की अपील**प्रयागराज में लगवाया था पहला टीका*

प्रयागराज।

उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी इन दिनों भ्रमण पर हैं। मंत्री नन्दी ने आज नोएडा स्थित हॉस्पिटल में कोविड -19 का दूसरा डोज (टीके की दूसरी खुराक) लगवाया। इस दौरान फोर्टिस हॉस्पिटल के जोनल डायरेक्टर श्री हरदीप सिंह जी, डॉ. बीडी पांडे जी और सिद्धार्थ निगम जी से मुलाकात हुई। प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण पर रोकथाम के लिए की जा रही व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। 
 मंत्री नन्दी ने लोगों से अपील की है की अपनी बारी आने पर कोरोना वैक्सीन के क्रमश: दोनों टीके अवश्य लगवाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।  एक मई को मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रयागराज के डफरिन हॉस्पिटल में 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान के तृतीय चरण अभियान की शुरुआत करने के बाद कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया था। 
मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 83 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। अकेले जून महीने में सरकार का लक्ष्य 90 लाख से 1 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने का है । लखनऊ में सबसे ज्यादा अब तक 9.16 लाख लोगों को vaccine लग चुकी है। गौतमबुद्धनगर में 6.19 लाख, कानपुर नगर में 5.88 लाख, प्रयागराज में 5.76 लाख लोगों को vaccine लग चुकी है। 
वहीं उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में एक जून से प्रदेश के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान का आगाज हो चुका है। कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए योगी मॉडल की पूरे देश में ही नहीं विश्व में चर्चा है। डबल्यू एच ओ ने भी योगी मॉडल की प्रशंसा की है।

*सांसद इलाहाबाद प्रोफ़ेसर रीता बहुगुणा जोशी ने कोरांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सांसद निधि से 30 पंखे देने की करी घोषणा। मांडा और मेजा स्वास्थ्य केंद्र का भी किया औचक निरिक्षण* आज दिनांक 3 मई 2021 को भाजपा नेता एवं इलाहाबाद सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज इलाहाबाद सांसद प्रोफेसर रीटा बहुगुणा जोशी अचानक कोरांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। सांसद प्रो० जोशी ने स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण कराने आए लोगों का अभिवादन करते हुए सबका हाल चाल जाना। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर के वी सिंह के अनुपस्थित रहने पर वहां पर तैनात डाक्टरों ने बताया कि कोविड जांच में यहां पर पॉजिटिव केस शुन्य है। डाक्टरों ने सांसद जोशी को बताया कि 200 के स्लाट पर करीब 50 प्रतिशत लोग टीकाकरण के लिए आ रहे हैं। यहां पर टीकाकरण के लिए आए लोगों ने सांसद प्रोफेसर जोशी से बताया कि लाइन में लगे हुए 4-5 घंटे से ज्यादा का वक्त लग रहा है। लोगों ने बताया कि यहां कोरोना जांच कराने के बाद ही टीकाकरण करा जा रहा है। लोगों ने बताया कि इस घनघोर गर्मी में बिना पंखों के लाइन में लगे हुए दिक्कत हो रही है, पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं है बिना टेंट छांव के धूप में लाइन में लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । सांसद जोशी ने स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को तत्काल फोन करके फटकार लगाते हुए कहा कि जांच की क्या जरूरत है जब माननीय मुख्यमंत्री जी ने कह दिया है की सब को टीका लगेगा जांच की कोई जरुरत नहीं, सांसद जोशी ने कहा कि टीकाकरण कराने आए व्यक्ति को 30 मिनट से ज्यादा नहीं रोकना है। लोगों को इस उमस भरी गर्मी में बिना पंखे के लाइन में खड़ा देखकर सांसद जोशी बहुत नाराज हुईं और उन्होंने तत्काल अपनी सांसद निधि से कोरांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को तीस(३०) पंखे देने की घोषणा की और तत्काल संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। सांसद जोशी ने लोगों से कहा झूठे प्रचार पर विश्वास न करें वैक्सीन लगवा लीजिए तभी कोरोना वायरस की तीसरी लहर से लोगों की जान बच पाएगी। सांसद जोशी ने स्वास्थ्यथ केंद्र पर तैनात डाक्टरों को थर्मल स्क्रीनिंग करने का आदेश दिया। लोगों की शिकायत पर कि टीकाकरण कराने आए हुए कोई भी व्यक्ति का बिना लाइन में लगे टीकाकरण ना किया जाए जिसका नंबर आए उसी को टीका लगाया जाए। इसके बाद सांसद जोशी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मांडा पहुंचीं और मांडा स्वास्थ केंद्र पर तैनात तैनात अधीक्षक डा संतोष कुमार पांडेय से टीकाकरण अभियान के बारे में जाना। अधीक्षक में बताया 200 के स्लाट पर 140-150 लोगों का टीकाकरण कराया गया है। कुछ लोग भ्रमित हैं और टीकाकरण के लिए नहीं आ रहे हैं जिस पर सांसद जोशी ने कहा जागरुकता की जरुरत है आप लोग जागरुकता पर भी जोर दीजिए। लोगों को बताइए कि टीकाकरण से ही कोरोना वायरस से मुक्ति मिलेगी। अधीक्षक द्वारा बताया गया कि यहां पर एक सबमर्सिबल पंप से पूरा अस्पताल चल रहा है और यहां पर एक मिनी नलकूप या फिर एक सबमर्सिबल पंप और लग जाए तो पानी की दिक्कत नहीं होगी जिस पर सांसद जोशी ने जल्द एक मिनी नलकूप लगवाने के लिए आश्वासन दिया। तत्पश्चात सांसद जोशी मेजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां पर तैनात अधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश ने बताया कि हमारे यहां 200 का स्लाट मिला है और करीब 150 लोगों का टीकाकरण कराया गया। अधीक्षक ने बताया कि यहां पर आवास की सुविधा उपलब्ध नहीं है, और आवास बनवाने की मांग की। सांसद जोशी ने आश्वासन दिया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर जल्द ही आवास डाक्टरों के लिए बनवाया जायेगा। सांसद के साथ दौरे के दौरान तुलसीदास राणा, राजेश त्रिपाठी, शशि दिवेदी, राजू सिंह प्रधान भलुहा, शैलेश सिंह शैलू पार्षद कोरांव, अरुण त्रिपाठी सत्यम सिंह, उत्तम दुबे, शिवप्रसाद तिवारी, अनूप मिश्रा, विक्रमादित्य मौर्य जिला महामंत्री यमुनापार, कन्हैया लाल प्रजापति पूर्व जिला उपाध्यक्ष, उमाशंकर द्विवेदी, अरुण कुमार सिंह, बृजेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मांडा दीप नारायण श्रीवास्तव, रामसुख कुशवाहा, घनश्याम पटेल, अमरेश तिवारी, कलेक्टर सिंह, रामबली मौर्य, कामेश्वर पटेल मंडल अध्यक्ष, रमाकांत पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष, अंशुमान शुक्ला, ओंकारनाथ पाल आदि मौजूद रहे।

प्रयागराज।
आज दिनांक 3 मई 2021 को भाजपा नेता एवं इलाहाबाद सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज इलाहाबाद सांसद प्रोफेसर रीटा बहुगुणा जोशी अचानक कोरांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। सांसद प्रो० जोशी ने स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण कराने आए लोगों का अभिवादन करते हुए सबका हाल चाल जाना।
 स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर के वी सिंह के अनुपस्थित रहने पर वहां पर तैनात डाक्टरों ने बताया कि कोविड जांच में यहां पर पॉजिटिव केस शुन्य है। डाक्टरों ने सांसद जोशी को बताया कि 200 के स्लाट पर करीब 50 प्रतिशत लोग टीकाकरण के लिए आ रहे हैं। यहां पर टीकाकरण के लिए आए लोगों ने सांसद प्रोफेसर जोशी से बताया कि लाइन में लगे हुए 4-5 घंटे से ज्यादा का वक्त लग रहा है। लोगों ने बताया कि यहां कोरोना जांच कराने के बाद ही टीकाकरण करा जा रहा है। लोगों ने बताया कि इस घनघोर गर्मी में बिना पंखों के लाइन में लगे हुए दिक्कत हो रही है, पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं है बिना टेंट छांव के धूप में लाइन में लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । 
सांसद जोशी ने स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को तत्काल फोन करके फटकार लगाते हुए कहा कि जांच की क्या जरूरत है जब माननीय मुख्यमंत्री जी ने कह दिया है की सब को टीका लगेगा जांच की कोई जरुरत नहीं, सांसद जोशी ने कहा कि टीकाकरण कराने आए व्यक्ति को 30 मिनट से ज्यादा नहीं रोकना है। लोगों को इस उमस भरी गर्मी में बिना पंखे के लाइन में खड़ा देखकर सांसद जोशी बहुत नाराज हुईं और उन्होंने तत्काल अपनी सांसद निधि से कोरांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को तीस(३०) पंखे देने की घोषणा की और तत्काल संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। सांसद जोशी ने लोगों से कहा झूठे प्रचार पर विश्वास न करें वैक्सीन लगवा लीजिए तभी कोरोना वायरस की तीसरी लहर से लोगों की जान बच पाएगी।
 सांसद जोशी ने स्वास्थ्यथ केंद्र पर तैनात डाक्टरों को थर्मल स्क्रीनिंग करने का आदेश दिया। लोगों की शिकायत पर कि टीकाकरण कराने आए हुए कोई भी व्यक्ति का बिना लाइन में लगे टीकाकरण ना किया जाए जिसका नंबर आए उसी को टीका लगाया जाए। इसके बाद सांसद जोशी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मांडा पहुंचीं और मांडा स्वास्थ केंद्र पर तैनात तैनात अधीक्षक डा संतोष कुमार पांडेय से टीकाकरण अभियान के बारे में जाना। अधीक्षक में बताया 200 के स्लाट पर 140-150 लोगों का टीकाकरण कराया गया है। कुछ लोग भ्रमित हैं और टीकाकरण के लिए नहीं आ रहे हैं जिस पर सांसद जोशी ने कहा जागरुकता की जरुरत है आप लोग जागरुकता पर भी जोर दीजिए। लोगों को बताइए कि टीकाकरण से ही कोरोना वायरस से मुक्ति मिलेगी। अधीक्षक द्वारा बताया गया कि यहां पर एक सबमर्सिबल पंप से पूरा अस्पताल चल रहा है और यहां पर एक मिनी नलकूप या फिर एक सबमर्सिबल पंप और लग जाए तो पानी की दिक्कत नहीं होगी जिस पर सांसद जोशी ने जल्द एक मिनी नलकूप लगवाने के लिए आश्वासन दिया। 
तत्पश्चात सांसद जोशी मेजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां पर तैनात अधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश ने बताया कि हमारे यहां 200 का स्लाट मिला है और करीब 150 लोगों का टीकाकरण कराया गया। अधीक्षक ने बताया कि यहां पर आवास की सुविधा उपलब्ध नहीं है, और आवास बनवाने की मांग की। सांसद जोशी ने आश्वासन दिया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर जल्द ही आवास  डाक्टरों के लिए बनवाया जायेगा। सांसद के साथ दौरे के दौरान तुलसीदास राणा, राजेश त्रिपाठी, शशि दिवेदी, राजू सिंह प्रधान भलुहा, शैलेश सिंह शैलू पार्षद कोरांव, अरुण त्रिपाठी सत्यम सिंह, उत्तम दुबे, शिवप्रसाद तिवारी, अनूप मिश्रा, विक्रमादित्य मौर्य जिला महामंत्री यमुनापार, कन्हैया लाल प्रजापति पूर्व जिला उपाध्यक्ष, उमाशंकर द्विवेदी, अरुण कुमार सिंह, बृजेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मांडा दीप नारायण श्रीवास्तव, रामसुख कुशवाहा, घनश्याम पटेल, अमरेश तिवारी, कलेक्टर सिंह, रामबली मौर्य, कामेश्वर पटेल मंडल अध्यक्ष, रमाकांत पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष, अंशुमान शुक्ला, ओंकारनाथ पाल आदि मौजूद रहे।

*करेली पुलिस ने दो अभियुक्तों को अलग-अलग मामलों में किया गिरफ्तार*

प्रयागराज।
प्रयागराज पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर वंचित अपराधियो बदमाशो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत  पुलिस अधीक्षक अपराध आशुतोष मिश्र पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह सीओ प्रथम सतेंद्र तिवारी के निर्देश पर थाना प्रभारी करेली बृजेश सिंह उपनिरीक्षक राजबहादुर यादव उपनिरीक्षक रड़वीर सिंह कॉन्स्टेबल संतोष सिंह के साथ वांछित अपराधियो एव बदमाशो की धर पकड़ के लिए गस्त पर निकले थे इतने मे मुखबिर ने सूचना दी कि एक वांछित अपराधी  जिसका नाम  मोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद असलम निवासी करेली  करामत की चौकी  उम्र लगभग 20 साल  जो गौकसी के मामले में वांछित चल रहा है  बक्सी मोहड़ा पुल के पास खड़ा है पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना मिलते ही दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया

इसी क्रम में करेली पुलिस ने   मोहम्मद मकसूद उर्फ अभय पुत्र  मोहम्मद इस्लाम  उम्र 32 साल निवासी जेके आशियाना एयनुद्दीनपुर  करेली जो कि एक शातिर अपराधी है उसको ससुर खडेरी नदी  की पुलिया के पास से  4 अदद देशी बम के साथ गिरफ्तार कर  4/5  EXP (s) एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया

*एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह को मिला करोना सम्मान*

प्रयागराज।
प्रयागराज के क्राइम इंटेलीजेंस फोर्स ट्रस्ट के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सूर्यांश श्रीवास्तव के द्वारा प्रयागराज के एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह जी को इस कोरोना काल मे  उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया

सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान ने चलाया स्वच्छता अभियान

*सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के सौजन्य से* कार्यक्रम अधिकारी *ओमप्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में दिनांक -09...