आज प्रयागराज इकाई के द्वारा एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स का पहला वार्षिकोत्सव पूरी भव्यता के साथ चौरसिया धर्मशाला में मनाया गया जिसमें "मुख्य अतिथि" के रूप में राज्यमंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार) श्रीमती अनामिका चौधरी जी उपस्थित रहे इस मौके पर अनामिका चौधरी जी द्वारा सबसे पहले दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया दीप प्रज्वलन में समाजसेवी जूही जायसवाल जी, डॉक्टर वर्तिका श्रीवास्तव जी, कुंवर जी तिवारी संतोष तिवारी जी आदि लोग उपस्थित रहे, तत्पश्चात "सेंट मैरी" के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अच्छे-अच्छे कलाकारों ने अपने नृत्य और गायन से माहौल को खुशनुमा बना दिया इसके बाद समस्त सामाजिक संगठनों, पत्रकारों, डॉक्टरों, प्रशासनिक विभाग जैसे तमाम वर्गों के लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने कि सामाजिक कल्याण के लिए बेहतर से बेहतर कार्य किए हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन का कार्यभार वरिष्ठ सामाजिक चिंतक "श्री अवधेश निषाद जी" ने बखूबी निभाया और पूरे कार्यक्रम को बांधे रखा। इस अवसर पर अनामिका चौधरी जी ने कहा की ऐसी ऐसी आईएफके लॉयन वाकई में जांबाज हैं और समाज में भ्रष्टाचार और अपराध के लिए निडर भाव होकर कार्य करते हैं। इस मौके पर शाहगंज सर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल जी , डॉ वर्तिका जी, अल कौसर की संस्थापिका एवम समाज सेविका नाजिया नफीस जी , समाजसेविका शानू कविश जी, कुटुंब संस्था की अध्यक्षा जूही जयसवाल जी ने इस कार्यक्रम के मंच को अपनी उपस्थिति से सुसज्जित एवम गौरवांवित किया । एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स की संस्थापिका कनक बाग्ची, (चेयरमैन/सचिव)श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव डॉ सुशील पांडे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सलमान अहमद, प्रदेश निदेशक (मीडिया सेल) अभिषेक गुप्ता, जिला प्रमुख नीरज त्रिपाठी, नगर महासचिव अशोक जी, शेखर सिंह, अंजनी बंद, राजकुमार, मुनेश कुमार राकेश कुमार, पियूष जायसवाल, कुलदीप मिश्रा, अजय दिवाकर, प्रीति सिंह, राधा निषाद, रुचि, नैना गुप्ता, मोनिका आदि सैकड़ों लायंस मौजूद रहे...
Sunday, July 24, 2022
Sunday, July 17, 2022
एसी एसी आईएफ की साप्ताहिक बैठक हुई सफलतापूर्वक संपन्न और वार्षिकोत्सव को लेकर हुए नए फैसले
आज "17 जुलाई" (रविवार) को "एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स" (एसी एसी आईएफ) लॉयन फोर्स की साप्ताहिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में कुछ नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई साथ ही साथ "24 जुलाई" को होने वाले संगठन के "वार्षिकोत्सव समारोह" के संबंध में जरूरी विषयों पर चर्चाएं भी की गई कई नए पुराने साथियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई ताकि "वार्षिकोत्सव समारोह" में किसी भी प्रकार की कहीं से भी कोई कमी न रह जाए..* *इसके साथ साथ संगठन के प्रचार प्रसार एवं विस्तार की नीतियों पर भी अहम बातें बताई गई और सबको अपनी-अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित भी किया गया...*
*इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी से लेकर जिला इकाई तक के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे...*
*इस सफल साप्ताहिक बैठक के लिए हम अपने सभी लॉयंस का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त करते है और आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते है। जय हिंद*
Sunday, July 10, 2022
*सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के सौजन्य से कार्यक्रम अधिकारी रवि पटेल जी* के नेतृत्व में आज दिनांक -10.07.22 आषाढ़ी एकादशी के पावन पर्व में अरैल घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
*सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के सौजन्य से कार्यक्रम अधिकारी रवि पटेल जी* के नेतृत्व में आज दिनांक -10.07.22 आषाढ़ी एकादशी के पावन पर्व में अरैल घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
जिसमें अतिथि के रूप में *जोनल अधिकारी (5)नगर निगम के श्री एस.पी.सिह जी ने सरस्वती टीम के प्रत्येक सदस्यों को स्वच्छता के प्रति मार्गदर्शित कर स्वच्छता की बारिकियों से अवगत कराया* एवं सभी आम जनमानस का जनजागरण के तहत सभी सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता रखने हेतु अपील किया।
कार्यक्रम में सर्वश्री *संतोष तिवारी, कुंवर जी तिवारी, मनीष पांडेय, धीरज यादव, सहदेव चौरसिया, महेश प्रसाद केसरवानी, सुनील कुशवाहा, ऋषि दीक्षित, संदीप सिंह,डां प्रमोद कुमार मिश्रा, लल्लू राम प्रजापति, बबरूवाहन सिंह, आत्म प्रकाश यादव, रोहित मणि तिवारी, हीरालाल धुरिया, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, पुष्पेन्द्र कुमार दुबे,दीपक गुप्ता,मीनू पाण्डेय,डी.एन.मिश्रा, कार्तिकेय तिवारी,तुलसी तिवारी* आदि उपस्थित रहे
Sunday, July 3, 2022
एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स का वार्षिकोत्सव को लेकर अंतिम बिंदु पर हुई चर्चा पूरी...
आज दिनांक 03/07/2022 को एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स (एसी एसी आई एफ) लॉयन फोर्स की साप्ताहिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई जिसमें कुछ नए साथियों को सदस्यता भी दिलाई गई । साथ ही साथ संगठन के प्रचार-प्रसार एवं विस्तार की नीति पर जोर दिया गया । इसी क्रम में संगठन के प्रथम वर्ष के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भव्य स्तरीय वार्षिकोत्सव समारोह को भव्य स्तर पर मानने के लिए जरूरी बिंदुओं को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में विस्तार से सभी बिंदुओं को समझाया गया एवम रणनीति तैयार की गई ।
Friday, July 1, 2022
Sunday, June 26, 2022
एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स की साप्ताहिक बैठक हुई सफलतापूर्वक संपन्न
आज दिनांक 26/6/2022 को एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्सर्स (एसी एसी आई एफ) लॉयन फोर्स की साप्ताहिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई जिसमें कुछ नए साथियों को सदस्यता भी दिलाई गई । साथ ही साथ संगठन के प्रचार-प्रसार एवं विस्तार की नीति पर जोर दिया गया । इसी क्रम में संगठन के प्रथम वर्ष के सफलतापूर्वक संपन्न होने भव्य स्तरीय वार्षिकोत्सव समारोह को भव्य स्तर पर मानने के लिए जरूरी बिंदुओं पर भी चर्चा की गई । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन की १० सदस्यीय घोषित "कोर कमेटी" एवं ५ सदस्यों की घोषित "अनुशासन समिति" ने अपने-अपने एजेंडे सभी लायंस के सामने प्रस्तुत किए एवं उसे भारी बहुमत के साथ लागू भी किया गया ।
बैठक में विस्तार से सभी बिंदुओं को समझाया गया एवम रणनीति तैयार की गई ।
बैठक में संघठन संस्थापिका श्रीमती कनक बाग्ची , राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी एवम जिला कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे ।
अभिषेक गुप्ता
स्टेट मीडिया चीफ
(एसी एसी आईएफ)
Saturday, June 25, 2022
सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान नैनी अरैल द्वारा पालीथीन मुक्त वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया
*सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के सौजन्य से* अरैल घाट पर कार्यक्रम अधिकारी *बब्रुवाहन सिंह जी के नेतृत्व में आज दिनांक -26.06.22 को ज्येष्ठ मास में* पालीथीन मुक्त वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। घाट पर एकत्रित कूड़े को नगर निगम सुपरवाइजर करन मलिक के सहयोग से गंगा तट से हटवाया गया।
स्वच्छता अभियान में जनजागरण जागरूकता अभियान की मुहिम में भागीदारी करते हुए स्वच्छता अभियान पर अपने विचार व्यक्त करते हुए *ज्योति सिंह- प्रयागराज एवं गौतम झा- झारखंड ने* कहा कि लोगों को अपने अपने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना सबका प्रथम उद्देश्य होना चाहिए एवं मां गंगा के तटों पर स्नान से पूर्व साफ़ सफाई करके ही स्नान करना चाहिए।
कार्यक्रम में सर्वश्री *संतोष तिवारी, कुंवर जी तिवारी, मनीष पांडेय, धीरज यादव, सहदेव चौरसिया, सुनील कुशवाहा, महेश प्रसाद केसरवानी, संदीप सिंह, मनीष शुक्ला,ऋषि दीक्षित, प्रवीण तिवारी, आत्म प्रकाश यादव,ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल विश्वकर्मा,डां एस.आर.दिवेदी,सुनीता द्विवेदी,तुलसी तिवारी, गोविंद सिंह, लल्लू राम प्रजापति,हीरा लाल धुरिया,ज्ञान प्रकाश मिश्रा, पुष्पेन्द्र कुमार दुबे,अमरेश कुमार* आदि उपस्थित रहे।
Tuesday, June 21, 2022
सराय इनायत थाना के एसएचओ एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स की टीम ने किया सम्मानित
आज थाना सराय इनायत के एस एच ओ सुशील कुमार दुबे जी से एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स की टीम ने मुलाकात की एवं हमारे लॉयन फोर्स में नवनियुक्त पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र की एक कॉपी एसएचओ सुशील कुमार दुबे जी के द्वारा थाना सराय इनायत में जमा की गई... साथ ही SHO सुशील कुमार दुबे जी का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान भी किया गया।
Wednesday, June 15, 2022
एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स(एसी एसी आईएफ) ने मनाया अपना पहला वार्षिक साल....
होटल बोधी इन में संस्था की पहली वर्षगांठ मनाई गई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष/सचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव ने टीम के साथ केक काटकर वर्षगांठ मनाया।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला विंग्स), कनक बाक्छी, राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर सुशील पांडे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सलमान अहमद, स्टेट प्रेसिडेंट (उत्तर प्रदेश) फैजा़न रजा़, स्टेट प्रेसिडेंट (मीडिया सेल) अभिषेक गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट चीफ (प्रयागराज) श्री नीरज त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता (महिला विंग्स) श्रीमती पूनम सिन्हा, जिला निदेशक (महिला विंग्स) श्रीमती प्रीति सिंह सदस्य आदि उपस्थित रहे..
Sunday, June 5, 2022
एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स की वार्षिकोत्सव हेतु प्रयागराज इकाई की मीटिंग हुई सफलतापूर्वक संपन्न
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री सलमान अहमद जी की अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह के लिए हुई सफलतापूर्वक मीटिंग कैंब्रिज स्कूल (प्रयागराज)के लिए संस्था सलमान अहमद जी का बहुत-बहुत धन्यवाद प्रकट करती है साथ ही मीटिंग में शामिल हुए सभी प्रयागराज इकाई के लॉयन्स का दिल से आभार व्यक्त करती है कि आप सभी लोगों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
आप सभी लोगों के उत्साह ने संस्था को बल प्रदान किया है और अब ऐसा प्रतीत होने लगा है कि संस्था का वार्षिकोत्सव बहुत ही भव्य और शानदार होगा जिस की धमक पूरे हिंदुस्तान में दिखाई देगी...
एक बार फिर पुनः संस्था सलमान अहमद जी एवं टीम के सभी साथियों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद प्रकट करती है।
इस अवसर पर (महिला शाखा) की अध्यक्ष कनक बागची, (राष्ट्रीय अध्यक्ष) विवेक कुमार श्रीवास्तव, (राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य) सलमान अहमद , राज्य स्तर- (मीडिया प्रभारी) अभिषेक गुप्ता, (डिस्ट्रिक्ट चीफ प्रयागराज) नीरज त्रिपाठी, (तहसील हंडिया उपाध्यक्ष) राजकुमार पासी, (नगर उपाध्यक्ष) राकेश कुमार, (सदस्य) रमेश कुमार, (सदस्य) अशोक कुमार सरोज, (डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट) कुलदीप मिश्र, (नगर महासचिव) शिवाजी, (जनरल सेक्रेट्री) अजय दिवाकर, (चीफ सेक्रेट्री) दीपक कुमार, प्रीति सिंह जिला निदेशक- (महिला शाखा), (डिस्ट्रिक्ट सिक्योरिटी ऑफिसर) अंजनी बिंद, (तहसील अध्यक्ष सदर) रवि सिंह उपस्थित रहे।
Tuesday, May 31, 2022
नृत्य ऑनलाइन डांस कंपटीशन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऋषभ चौरसिया ने प्रयागराज का नाम रोशन कर दूसरा स्थान प्राप्त किया
जनपद प्रयागराज के नैनी बाजार में रहने वाले ऋषभ चौरसिया नित्य ऑनलाइन डांस कंपटीशन में पूरे विश्व में दूसरा स्थान प्राप्त किए हैं घरवालों से बातचीत के दौरान बताया गया कि ऋषभ चौरसिया दिन रात मेहनत करके नृत्य ऑनलाइन डांस कंपटीशन में दूसरा स्थान प्राप्त किया है घर वालों ने यह भी बताया ऑनलाइन ड्रांस कंपटीशन में जाने के लिए दिन-रात ऋषभ मेहनत करता था ऋषभ को न खाने की चिंता रहती थी और ना ही घर वापस आने की चिंता रहती थी ऋषभ चौरसिया केवल एक ही विचारधारा सामने दिख रहा था डांस कंपटीशन में भाग लेकर अपने जिले का नाम रोशन करना है और हुआ भी कुछ ऐसा बता दें 24 घंटे रात दिन एक कमरे में ड्रांस करता था आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रयागराज जिले का नाम रोशन करने वाला ऋषभ चौरसिया नृत्य ऑनलाइन डांस कंपटीशन में दूसरा स्थान प्राप्त किया है
Subscribe to:
Posts (Atom)
सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान ने चलाया स्वच्छता अभियान
*सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के सौजन्य से* कार्यक्रम अधिकारी *ओमप्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में दिनांक -09...
-
कल दिनांक 17/06/2023 दिन रविवार को "एंटी क्राइम एंटी करप्शन" के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक बैठक "कमला नेहरू इ...
-
*मान्धाता थाना क्षेत्र के लिलौली में रामलीला का मंचन राम जन्म से लेकर रावण बध तक किया जा रहा है इस लिलौली रामलीला समिति के प्रबन्धक दया शंकर...