Thursday, June 3, 2021

*कोरोना दवाओं की जमाखोरी मामले में कोर्ट ने बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को पाया दोषी, कार्रवाई के दिए निर्देश*

*कोरोना दवाओं की जमाखोरी मामले में कोर्ट ने बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को पाया दोषी, कार्रवाई के दिए निर्देश*

 दिल्ली सरकार के औषधि नियंत्रक के अधिकारों ने गुरुवार को हाईकोर्ट को बताया कि ‘गौतम गंभीर फाउंडेशन’ को कोविड-19 मरीजों के उपचार में होने वाली दवा फैबीफ्लू की अनधिकृत तरीके से जमाखोरी करने, खरीदने और उसका वितरण करने का दोषी पाया गया है. औषधि नियंत्रक ने कहा कि फाउंडेशन, दवा डीलरों के खिलाफ बिना किसी देरी के कार्रवाई की जाए. औषधि नियंत्रक ने HC को बताया कि विधायक प्रवीन कुमार को भी ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स कानून के तहत ऐसी ही अपराधों में दोषी पाया गया है. कोर्ट ने औषधि नियंत्रक से छह सप्ताह के भीतर इन मामलों की प्रगति पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया और इसकी अगली सुनवाई 29 जुलाई निर्धारित की है.

स्वच्छता अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर दुकान जी ने की अपील

https://youtu.be/AfWdzd-_s5c

Wednesday, June 2, 2021

*तीसरी लहर से पहले बच्चों के वैक्सीन की व्यवस्था केंद्र सरकार करें-रेवती*

प्रयागराज।
वैक्सीनेशन गति बहुत धीमी, बच्चों की वैक्सीन का आयात तत्काल हो
राप्ज्सभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने धीमी वैक्सीनेशन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार को चाहिए कि युद्ध स्तर पर लोगों को वैक्सीनेट करने का काम करे और छः माह में भारत के लगभग सभी लोगों को वैक्सीन लग जाना चाहिए क्योंकि तभी हम कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से लड़ने में कुछ हद तक कामयाब हो पायेंगे ।उन्होंने कहा कि पहली लहर की अपेक्षा दूसरी लहर मे बहुत ज्यादा लाशें देखीं गई अब तीसरी लहर कितनी खौफनाक होगी इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती हैं जैसा कि वैज्ञानिकों की राय हैं कि तीसरे लहर बच्चों पर ज्यादा असर करेंगी तो उसके लिए हमें ज्यादा तैयार होने की आवश्यकता है।
सांसद ने केंद्र सरकार से मांग किया है कि  बच्चों को भी वैक्सीन लगें इसके लिए वैक्सीन की व्यवस्था तत्काल हो उसके लिए अमेरिका सहित विदेश से कहीं से भी बच्चों की वैक्सीन मिले सरकार तत्काल उसका आयात करें।उन्होंने कहा कि भारत के भविष्य (बच्चों)को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मोदी सरकार युद्ध स्तर पर तैयार होने की जरूरत है क्योंकि दूसरी लहर मे लापरवाही का नतीजा हम लोगों को लाशों के ढेर के रूप में देखने को मिला पर अब देश की जनता मासूमों की तकलीफ व दर्द नहीं सह पायेगी।

महापौर अभिलाषा गुप्ता ने नवनिर्वाचित प्रत्याशी को दिलाई शपथ

प्रयागराज - 
 महापौर अभिलाषा गुप्ता ने वार्ड संख्या 57 में  एहतेशाम रिजवी जी की मृत्यु के उपरांत रिक्त हुए स्थान के चुनाव में नवनिर्वाचित फसाहत हुसैन जो विजय हुए जिसके उपरांत आज नगर निगम प्रयागराज सदन हाल में में शपथ दिलाई गई । महापौर ने जीत की बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इसी क्रम में नगर आयुक्त प्रयागराज व मा० पार्षदगणों ने भी बधाइयां दी ।
           तत्पश्चात मा० महापौर जी द्वारा नगर निगम सदन हाल में म्रतक आश्रित नियुक्ति के तहत 15 लोगो के सह-कर्मचारी के पद पर नियुक्त करने का आदेश प्राप्त कराया , नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण किया । जिनके नाम श्री साहिल कुमार सफाई कर्मचारी, कु० पुष्पा सफाई कर्मचारी , मनोज कुमार सफाई कर्मचारी, श्रीमती रजनी बाला सफाई नायक,  श्री पुरान चन्द्र सफाई कर्मचारी , श्रीमती ममता सफाई नायक, श्री देवेन्द्र कुमार सफाई कर्मचारी, श्री धीरेन्द्र कुमार सफाई कर्मचारी, श्री अजमाम अकरम सफाई नायक, श्री सतीश सफाई कर्मचारी, श्रीमती मधुबाला सफाई कर्मचारी, श्री दीपक कुमार सफाई कर्मचारी, श्री अभिषेक सफाई कर्मचारी, श्रीमती बिंदु देवी सफाई कर्मचारी, श्री मोनू कुमार सफाई कर्मचारी ।
     नगर निगम प्रयागराज द्वारा शहर के आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत पांच कैटिल कैचिंग वाहन का क्रय व शहर के सफाई व्यवस्था हेतु नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम/15वां वित्त आयोग द्वारा एक वैक्यूम ऑपरेटेड रोड स्वीपिंग मशीन का क्रय किया गया जिसे मा० महापौर जी द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया ।
            इस अवसर पर नगर अगुक्त प्रयागराज रवि रंजन,  मुख्य कर निर्धारण अधिकारी/सचिव परिषद पी.के. मिश्रा, अवर अभियंता सुरेंद्र पांडेय, कार्यालय अधीक्षक वीरेंद्र खरे, मा० पार्षद कमलेश सिंह, नामित पार्षद अनूप मिश्रा, नीरज टण्डन पार्षद प्रतिनिधि एवं समस्त अधिकारीगण व कर्मचारि उपस्थित रहे ।

*यूपी : खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में धमाका, 7 की मौत कई घायल*....

*यूपी : खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में धमाका, 7 की मौत कई घायल*.... 

लखनऊ : यूपी स्थित गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में मंगलवार रात लगभग 11 बजे खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया. जिससे गांव में हड़कंप मच गया. इस विस्फोट में 2 घर जमींदोज हो गए. जिसके मलबे के नीचे परिवार के 15 लोग दब गए. जिनमें से 7 लोगों की मौत हो गई, वहीं 7 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. मलबे के नीचे 1 बच्चे के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक, वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के नुरूल हसन के घर मंगलवार रात लगभग 11 बजे में अचानक सिलेंडर में विस्फोट हुआ. इस विस्फोट के कारण नुरूल हसन के घर के पड़ोस में बना फकीरे का घर भी जमींदोज हो गया. इस हादसे में कुल 2 घर क्षतिग्रस्त हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर आनन फानन में मौके पर आईजी देवीपाटन रेंज, पुलिस अधीक्षक, एएसपी और कई थानों की फोर्स पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया. रेस्क्यू कर मलबे के नीचे दबे 14 लोगों को निकाला गया है. जिनमें से 7 लोगों की मौत हो चुकी थी. अब तक 2 महिला, 2 पुरुष और 3 बच्चों के शवों को निकाला गया है और अभी 1 बच्चे के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.विस्फोट में घायल 7 लोगों को एम्बूलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.

Tuesday, June 1, 2021

भाजपा मुट्ठीगंज मंडल के अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल जी को शादी की वर्षगांठ की ढेरों बधाइयां मिली

भाजपा मुट्ठीगंज मण्डल के अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल जी को वैवाहिक वर्षगाँठ पर बधाई दी महानगर  अध्यक्ष गणेश केसरवानी, मिडिया प्रभारी राजेश केसरवानी,  महामंत्री परमांनद वर्मा, अजय अग्रहरि, प्यारेलाल जयसवाल, अजय जयसवाल, रितेश केसरी, आलोक वेश,दीपक शर्मा,  आशीष जयसवाल, सत्या जयसवाल, पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता, नीरज केसरवानी, सचिन जायसवाल दीपक बाबू केसरवानी, सुनील केसरवानी,केशव शर्मा,  मंडल एवं महानगर  पदाधिकारी गढ़ मिल कर बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं दी

*भारत तिब्बत सहयोग मंच काशी प्रान्त के सचिव पद पर नियुक्त हुए सन्तोष श्रीवास्तव*

भारत तिब्बत सहयोग मंच काशी प्रान्त के सचिव पद पर नियुक्त हुए सन्तोष श्रीवास्तव
Spread the loveकाशी - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सन्तोष श्रीवास्तव को आज एक बड़ी अहम जिम्मेदारी देते हुए भारत तिब्बत सहयोग मंच काशी प्रान्त के सचिव पद पर नियुक्त किया संतोष श्रीवास्तव की नियुक्ति भारत तिब्बत सहयोग मंच के काशी प्रान्त संयोजक मनोज श्रीवास्तव की अनुसंशा पर किया गया इस मौके पे काशी प्रान्त के […]
काशी - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सन्तोष श्रीवास्तव को आज एक बड़ी अहम जिम्मेदारी देते हुए भारत तिब्बत सहयोग मंच काशी प्रान्त के सचिव पद पर नियुक्त किया संतोष श्रीवास्तव की नियुक्ति भारत तिब्बत सहयोग मंच के काशी प्रान्त संयोजक मनोज श्रीवास्तव की अनुसंशा पर किया गया इस मौके पे काशी प्रान्त के प्रचारक देव शुक्ल देव श्रीवास्तव और श्री रविन्द्र जी मौजूद रहे




60000 हज यात्रियों को हज की अनुमति दी गई

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि हज कमेटी आॅफ इण्डिया मुम्बई के सर्कुलर-6 दिनांक 27.05.2021 के द्वारा अवगत कराया गया है कि कोविड-19 महामारी के कारण सउदी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 18 से 60 वर्ष के कुल 60 हजार हज यात्रियों को हज की अनुमति दी गयी है, जिसमें 15 हजार आन्तरिक हज यात्री होंगें व 45 हजार हज यात्री विभिन्न देशों से होंगें। हज कोटे के वितरण के सम्बन्ध में सउदी सरकार द्वारा अभी तक कोई अधिकारिक सूचना नहीं दी गयी है।
हज कमेटी आॅफ इण्डिया मुम्बई ने हज आवेदकों से उनके द्वारा कोविड-19 की कौन सी वैक्सीन व कितनी डोज ली गयी है, प्रथम एवं द्वितीय डोज (सर्टिफिकेट अपलोड करना आवश्यक है), गत छः माह में किसी चिकित्सालय में भर्ती होना पड़ा है। (सर्टिफिकेट अपलोड करना आवश्यक है), इसके अतिरिक्त कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत हज आवेदक हज-2021 पर जाने के इच्छुक है कि नहीं, जैसी सूचनाएं माॅगी गयी है, जिन्हे हज आवेदकों को हज कमेटी आॅफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर आॅन लाइन हेल्थ वेरिफिकेशन में दर्ज करना है।
हज कमेटी आॅफ इण्डिया द्वारा सउदी सरकार की स्वास्थ्य व आयु सम्बन्धित गाइडलाइन्स के अनुसार जो हज आवेदक अर्हता रखते है उन्हें एस0एम0एस0 द्वारा उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नं0 पर सूचना भेज दी गयी है जिससे कि वह अपनी सूचना उक्त वेबसाइट पर दर्ज कर सकें। जो हज आवेदक अर्हता नहीं रखते हैं उन्हें भी एस0एम0एस0 से सूचित किया गया है। वेबसाइट पर हज आवेदकों को अपनी सूचना हज आवेदन करते समय रजिस्टर्ड किये गये मोबाइल नं0 से दर्ज करना है जिससे कि ओ0टी0पी0 अंकित करने पर सूचना दर्ज हो सके।

आजम खान की सेहत में सुधार

लखनऊ: 


आज आज़म खान की तबियत में अच्छा सुधार देखने को मिला है और उनकी कोविड रिपोर्ट भी नेगेटिव आयी है, उनको ICU से वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वार्ड में भी उनको क्रिटिकल केयर एवं नेफ्रोलॉजी टीम की निगरानी में रखा गया है । उनकी तबियत अभी स्थिर एवं नियंत्रण में है।

फेफड़ों में पोस्ट कोविड फाइब्रोसिस और कैविटी के चलते चेस्ट इन्फेक्शन पाए जाने के बाद उनकी किडनी पर भी असर पाया गया था।

वहीँ मोहम्मद अब्दुल्ला खान की स्तिथि  स्थिर है और वह कोविड नेगेटिव हो गए है, उन्हें  भी  डॉक्टरों की निगरानी में वार्ड में  रखा गया है।

*लखनऊ- यूपी में सियासी तापमान लगातार गर्म है।*

*लखनऊ- यूपी में सियासी तापमान लगातार गर्म है।*

*सत्ताधारी पार्टी में लगातार उच्च स्तरीय बैठकों का क्रम जारी है, जिसके कारण राजनीतिक गलियारों में सरकार और संगठन में बदलाव की खबरों की हवा है।*      

*लेकिन, सूत्रों की मानें तो विधानसभा चुनाव तक यूपी में कोई बदलाव नहीं होगा. बदलाव न तो मं​त्रिमंडल में होगा और न संगठन में।*

*सरकार और संगठन के उच्च पदस्थ सूत्रों का दावा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में ही यूपी का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।*

*यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल की चर्चा तब शुरू हुई थी, जब एक खबर आई कि यूपी को लेकर बीजेपी में उच्च स्तरीय मीटिंग हुई है।*

*इस मीटिंग में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा संघ से सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल मौजूद थे, लेकिन अगले दिन ही संघ की तरफ़ से अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने इस मीटिंग का खंडन किया।*

*लेकिन इसके तुरंत बाद होसबले के लखनऊ दौरे ने एक बार फिर इन अटकलों को ज़ोर दिया।*


*संघ के सूत्रों का कहना है कि होसबले का लखनऊ दौरा पहले से ही तय था. इस दौरान उनकी किसी भी राजनीतिक व्यक्ति से कोई मुलाक़ात नहीं हुई।*

*इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मीटिंग ने भी मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं को पंख लगाने का काम किया।*

*फिर, राजभवन के सूत्रों ने भी इस मीटिंग को रूटीन मीटिंग बताया।*

*राजभवन के सूत्रों के मुताबिक़ मुख्यमंत्री और राज्यपाल की ये मीटिंग पहले से ही तय थी।*


*संगठन मंत्री का दौरा भी तय था!*
*कहा गया कि सीएम और राज्यपाल की मुलाकात नियमित होती रहती है।*

*राज्यपाल आनंदीबेन अचानक नहीं बल्कि तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक़ ही भोपाल से लखनऊ आई थीं।*

*राज्यपाल के पास चूंकि मध्य प्रदेश का भी अतिरिक्त चार्ज है, इसलिए उन्हें भोपाल में भी रहना होता है।*

*इसी तरह, बीजेपी सूत्रों का दावा है कि राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष का यूपी दौरा भी पहले से ही तय था।*

*इससे कुछ दिन पहले ही बीएल संतोष उत्तराखंड का दौरा करके आये थे.नाम न बताने की शर्त पर बीजेपी के एक बड़े पदाधिकारी ने बताया कि बीजेपी आलाकमान का मानना है कि कोरोना के हालात के मद्देनज़र विधानसभा चुनावों में ज़्यादा समय न होने के कारण अभी सरकार और संगठन में फेरबदल का मैसेज राजनीतिक लिहाज़ से ठीक नहीं जाएगा. लिहाज़ा अभी बीजेपी आलाकमान ने कोरोना के दौर में 'सेवा ही संगठन' अभियान के माध्यम से सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जन कल्याण में जुटने के निर्देश दिए हैं ताकि यूपी में निचले तबके तक मैसेज जाये कि योगी सरकार और पार्टी ज़मीनी धरातल पर काम कर रही है, जबकि विपक्षी नेता केवल सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर ही दिखाई दे रहे हैं।*


*ऐसे में, पार्टी और सरकार को कोरोना काल में भी चुस्त दुरुस्त रहने के निर्देश से साफ़ है कि सरकार की बागडोर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और संगठन की कमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के हाथों में ही रहेगी।*

*स्वरूपरानी में मरीज की 15 अप्रैल को हुई थी मौत...और कोविड पोर्टल पर अभी तक नहीं रिपोर्ट*

*स्वरूपरानी में मरीज की 15 अप्रैल को हुई थी मौत...और कोविड पोर्टल पर अभी तक नहीं रिपोर्ट*

देखिये हालात उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन प्रयागराज के,
एक मरीज 14 अप्रैल को भर्ती होता है स्वरूपरानी अस्पताल के वार्ड नंबर 2 में, उसकी कोरोना की जांच होती है और शाम को उसको कोरोना पॉजिटिव बताकर कोविड वार्ड 14 में शिफ्ट कर दिया जाता है। और 15 अप्रैल को उसकी मौत हो जाती है।

यह तो आम बात हो चुकी है क्योंकि डॉक्टर्स और सरकार का कहना है महामारी में मौत स्वाभाविक है।

पर जांच में पता चला है कि मरीज के परिजनों ने जब कोविड पोर्टल पर रिपोर्ट डाऊनलोड करनी चाही तो रिपोर्ट लंबित दिखा रही है। ऐसे में परिजनों ने ट्वीटर के माध्यम से जांच की मांग की है। कि उनकी रिपोर्ट क्या है और अभी तक उनकी रिपोर्ट क्यों लंबित है, इतनी बड़ी लापरवाही के पीछे क्या कोई साजिश है..??

क्योंकि परिजनों के मुताबिक मरीज की जान डर की वजह से हार्ट अटैक आने से हो गयी है। यदि रिपोर्ट अभी तक कोविड पोर्टल पर लंबित है तो डॉक्टरों ने उन्हें पॉजिटिव कैसे बता दिया..??

मरीज सुमन लता के पुत्र निखिल श्रीवास्तव उनके साथ हुई इस लापरवाही के लिए कोर्ट भी जाने की बात कह रहे है।


सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान ने चलाया स्वच्छता अभियान

*सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के सौजन्य से* कार्यक्रम अधिकारी *ओमप्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में दिनांक -09...