Sunday, June 26, 2022

एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स की साप्ताहिक बैठक हुई सफलतापूर्वक संपन्न

आज दिनांक 26/6/2022 को एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्सर्स (एसी एसी आई‌ एफ) लॉयन फोर्स की साप्ताहिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई जिसमें कुछ नए साथियों को सदस्यता भी दिलाई गई । साथ ही साथ संगठन के प्रचार-प्रसार एवं विस्तार की नीति पर जोर दिया गया । इसी क्रम में  संगठन के प्रथम वर्ष के सफलतापूर्वक  संपन्न होने भव्य स्तरीय  वार्षिकोत्सव समारोह को भव्य स्तर पर मानने के लिए जरूरी बिंदुओं पर भी चर्चा की गई । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन की १० सदस्यीय घोषित  "कोर कमेटी" एवं  ५ सदस्यों की घोषित "अनुशासन समिति" ने अपने-अपने एजेंडे सभी लायंस के सामने प्रस्तुत किए एवं उसे भारी बहुमत के साथ लागू भी किया गया ।
बैठक में विस्तार से सभी बिंदुओं को समझाया गया एवम रणनीति तैयार की गई ।
बैठक में  संघठन संस्थापिका श्रीमती कनक बाग्ची , राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी एवम जिला कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे ।

अभिषेक गुप्ता
स्टेट मीडिया चीफ
(एसी एसी आईएफ)

Saturday, June 25, 2022

सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान नैनी अरैल द्वारा पालीथीन मुक्त वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया

*सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के सौजन्य से* अरैल घाट पर कार्यक्रम अधिकारी *बब्रुवाहन सिंह जी के नेतृत्व में आज दिनांक -26.06.22 को ज्येष्ठ मास में* पालीथीन मुक्त वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। घाट पर एकत्रित कूड़े को नगर निगम सुपरवाइजर करन मलिक के सहयोग से गंगा तट से हटवाया गया।

स्वच्छता अभियान में जनजागरण जागरूकता अभियान की मुहिम में भागीदारी करते हुए स्वच्छता अभियान पर अपने विचार व्यक्त करते हुए *ज्योति सिंह- प्रयागराज एवं गौतम झा- झारखंड ने* कहा कि लोगों को अपने अपने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना सबका प्रथम उद्देश्य होना चाहिए एवं मां गंगा के तटों पर स्नान से पूर्व साफ़ सफाई करके ही स्नान करना चाहिए।

कार्यक्रम में सर्वश्री *संतोष तिवारी, कुंवर जी तिवारी, मनीष पांडेय, धीरज यादव, सहदेव चौरसिया, सुनील कुशवाहा, महेश प्रसाद केसरवानी, संदीप सिंह, मनीष शुक्ला,ऋषि दीक्षित, प्रवीण तिवारी, आत्म प्रकाश यादव,ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल विश्वकर्मा,डां एस.आर.दिवेदी,सुनीता द्विवेदी,तुलसी तिवारी, गोविंद सिंह, लल्लू राम प्रजापति,हीरा लाल धुरिया,ज्ञान प्रकाश मिश्रा, पुष्पेन्द्र कुमार दुबे,अमरेश कुमार* आदि उपस्थित रहे।

Tuesday, June 21, 2022

सराय इनायत थाना के एसएचओ एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स की टीम ने किया सम्मानित

आज थाना सराय इनायत के एस एच ओ सुशील कुमार दुबे जी से एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स की टीम ने मुलाकात की एवं हमारे लॉयन फोर्स में नवनियुक्त पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र की एक कॉपी एसएचओ सुशील कुमार दुबे जी के द्वारा थाना सराय इनायत में जमा की गई... साथ ही SHO सुशील कुमार दुबे जी का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान भी किया गया।

Wednesday, June 15, 2022

एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स(एसी एसी आईएफ) ने मनाया अपना पहला वार्षिक साल....

एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स "संस्था" की  पहली वार्षिक सालगिरह मनाई गई....
होटल बोधी इन में संस्था की पहली वर्षगांठ मनाई गई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष/सचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव ने टीम के साथ केक काटकर वर्षगांठ मनाया।
 इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला विंग्स), कनक बाक्छी, राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर सुशील पांडे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सलमान अहमद, स्टेट प्रेसिडेंट (उत्तर प्रदेश) फैजा़न रजा़, स्टेट प्रेसिडेंट (मीडिया सेल) अभिषेक गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट चीफ (प्रयागराज) श्री नीरज त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता (महिला विंग्स) श्रीमती पूनम सिन्हा, जिला निदेशक (महिला विंग्स) श्रीमती प्रीति सिंह सदस्य आदि उपस्थित रहे..

Sunday, June 5, 2022

एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स की वार्षिकोत्सव हेतु प्रयागराज इकाई की मीटिंग हुई सफलतापूर्वक संपन्न

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री सलमान अहमद जी की अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह के लिए हुई सफलतापूर्वक मीटिंग कैंब्रिज स्कूल (प्रयागराज)के लिए संस्था सलमान अहमद जी का बहुत-बहुत धन्यवाद प्रकट करती है साथ ही मीटिंग में शामिल हुए सभी प्रयागराज इकाई के लॉयन्स का दिल से आभार व्यक्त करती है कि आप सभी लोगों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
आप सभी लोगों के उत्साह ने संस्था को बल प्रदान किया है और अब ऐसा प्रतीत होने लगा है कि संस्था का वार्षिकोत्सव बहुत ही भव्य और शानदार होगा जिस की धमक पूरे हिंदुस्तान में दिखाई देगी...
एक बार फिर पुनः संस्था सलमान अहमद जी एवं टीम के सभी साथियों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद प्रकट करती है।
इस अवसर पर (महिला शाखा) की अध्यक्ष कनक बागची, (राष्ट्रीय अध्यक्ष) विवेक कुमार श्रीवास्तव, (राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य) सलमान अहमद , राज्य स्तर- (मीडिया प्रभारी) अभिषेक गुप्ता, (डिस्ट्रिक्ट चीफ प्रयागराज) नीरज त्रिपाठी, (तहसील  हंडिया उपाध्यक्ष) राजकुमार पासी, (नगर उपाध्यक्ष) राकेश कुमार, (सदस्य) रमेश कुमार, (सदस्य) अशोक कुमार सरोज, (डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट) कुलदीप मिश्र, (नगर महासचिव) शिवाजी, (जनरल सेक्रेट्री) अजय दिवाकर, (चीफ सेक्रेट्री) दीपक कुमार, प्रीति सिंह जिला निदेशक- (महिला शाखा), (डिस्ट्रिक्ट सिक्योरिटी ऑफिसर) अंजनी बिंद, (तहसील अध्यक्ष सदर) रवि सिंह उपस्थित रहे।

Tuesday, May 31, 2022

नृत्य ऑनलाइन डांस कंपटीशन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऋषभ चौरसिया ने प्रयागराज का नाम रोशन कर दूसरा स्थान प्राप्त किया


जनपद प्रयागराज के नैनी बाजार में रहने वाले ऋषभ चौरसिया नित्य ऑनलाइन डांस कंपटीशन में पूरे विश्व में दूसरा स्थान प्राप्त किए हैं घरवालों से बातचीत के दौरान बताया गया कि ऋषभ चौरसिया दिन रात मेहनत करके नृत्य ऑनलाइन डांस कंपटीशन में दूसरा स्थान प्राप्त किया है घर वालों ने यह भी बताया ऑनलाइन ड्रांस कंपटीशन में जाने के लिए दिन-रात ऋषभ मेहनत करता था ऋषभ को न खाने की चिंता रहती थी और ना ही घर वापस आने की चिंता रहती थी ऋषभ चौरसिया केवल एक ही विचारधारा सामने दिख रहा था डांस कंपटीशन में भाग लेकर अपने जिले का नाम रोशन करना है और हुआ भी कुछ ऐसा बता दें 24 घंटे रात दिन एक कमरे में ड्रांस करता था आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रयागराज जिले का नाम रोशन करने वाला ऋषभ चौरसिया नृत्य ऑनलाइन डांस कंपटीशन में दूसरा स्थान प्राप्त किया है

Friday, April 29, 2022

इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सालय का हुआ भव्य उद्घाटन...

आज ! ! एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स !! के "राष्ट्रीय सचिव" डॉ सुशील पांडेय जी के नैनी एडीए कॉलोनी में इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सालय के उद्घाटन समारोह में संस्था के सभी साथी उपस्थित रहे.... संस्थापक कनक बक्शी, राष्ट्रीय सचिव श्रीीी विवेक कुमार श्रीवास्तव जी, "प्रदेश संरक्षक" राजेंद्र पांडेय जी (पूर्व सहकारी निदेशक), कमला नेहरू होम्योपैथी इलेक्ट्रो चिकित्सालय के "वरिष्ठ डॉक्टर" प्रमोद शुक्ला जी, "रीजनल प्रेसिडेंट" (प्रयागराज/वाराणसी) राधा निषाद जी, "डिस्ट्रिक्ट चीफ" (प्रयागराज) नीरज त्रिपाठी जी जैसे तमाम सम्मानित साथी उपस्थित रहे...
डॉक्टर साहब को बहुत-बहुत शुभकामनाएं हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आप समाज की सेवा में यूं ही लगातार तत्पर रहें।

Sunday, April 24, 2022

वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय नीरज त्रिपाठी बने डिस्ट्रिक्ट चीफ (प्रयागराज)

आज "एंटी करप्शन एंटी क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स" टीम की बैठक होटल "बोधी इन" (प्रयागराज) मैं संपन्न हुई इस बैठक में "वरिष्ठ समाजसेवी" व "वरिष्ठ अधिवक्ता" !!इलाहाबाद हाई कोर्ट!!  मिस्टर "नीरज त्रिपाठी" जी को डिस्ट्रिक्ट चीफ (प्रयागराज) साथ ही तेज तर्रार युवा समाजसेवी "राकेश कुमार" जी को "सिटी वाइस चेयरमैन" का पदभार राजकुमार जी को "तहसील वाइस प्रेसिडेंट" (हंडिया) की कमान संस्था के चेयरमैन/सेक्रेटरी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव जी व संस्थापक कनक बागछी  द्वारा सौंपा ...
साथ ही संस्था के कार्यों को आगे बढ़ाने के विषय में चर्चा हुई व समाज के लिए बेहतर कार्यों को करने के लिए प्रेरित किया गया.....
आप सभी को बहुत-बहुत बधाई बहुत-बहुत शुभकामनाएं हम आशा करते हैं कि आप अपने पदों की गरिमा को बनाए रखेंगे साथ ही समाज व देश की सेवा के लिए पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपना कार्य करेंगे... जय हिंद।

Sunday, April 17, 2022

सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज* के तत्वाधान में अरैल के नये पक्के घाट पर आज दिनांक- 17.04.2022 को चारों तरफ फैली हुई गंदगी के अंबार को संस्थान के सभी स्वयंसेवकों द्वारा साफ सुथरा किया गया


राष्ट्रीय स्तर के बास्केट बॉल खिलाड़ियों द्वारा संस्था के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाई गयी एवं आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में सर्वश्री *संतोष तिवारी , कुवंर जी तिवारी, मनीष पांडेय, धीरज यादव, आत्म प्रकाश यादव, महेश प्रसाद केशरवानी, सुनील कुशवाहा, सुनीति दिवेदी,तुलसी तिवारी,डा एस आर दिवेदी ,बबूवाहन सिंह, संदीप सिंह, सहदेव चौरसिया, वेद प्रकाश सिंह, संदीप कुमार, योग राज मिश्र,शिवम कुमार कामत, सौरभ निषाद, अनुभव, आदित्य पांडेय,यश केशरवानी,अरुण कुमार निषाद ,गोविंद सिंह* आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी ने किया धरना प्रदर्शन

  
प्रयागराज - जनपद प्रयागराज में विगत वर्षों से लगातार ब्राह्मणों की सामूहिक हत्या हो रही है। गंगापार में खागलपुर की हत्या चौथी घटना है। जिसमें पूरे परिवार की बेरहमी से हत्या की गयी है। हत्या एक ही तरह से हो रही है। पूरे परिवार की लेकिन किसी भी घटना में आज तक अभियुक्त न तो पकड़े गये हैं और न ही किसी को कठोर दण्ड ही मिला है। जिससे अपराधियों को ब्राह्मण समाज के पूरे परिवार के साथ घटना करने में किसी भी तरह का डर नहीं है। राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी लगातार ब्राह्मणों की हो रही हत्याओं की आवाज उठाती रही है। कल राष्ट्रीय परशुराम सेना द्वारा जनपद प्रयागराज के पत्थर गिरजाघर (घटनास्थल) में एक दिवसीय धरना दिया गया जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार से ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित मांग की गयी -

1. पीड़ित परिवार को 50 लाख की सहायता राशि दी जाए।
2. पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी दी जाए।
2. पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया दी जाए। घटना की सी०बी०आई० जांच की जाए।
3. लगातार हो रही ब्राह्मणों की हत्या को देखते हुए ब्राह्मण सुरक्षा एक्ट बनाया जाए। 5. घटना में संलिप्त लोगों की तत्काल गिरफ्तार कर कठोर दंड की कार्यवाही की जाए।
राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल तिवारी ने कहा आज पूरा ब्राह्मण समाज डरा हुआ महसूस कर रहा है। अपराधियों का ब्राह्मणों की हत्या करने में कोई डर नहीं है। राष्ट्रीय परशुराम सेना आज शांतिपूर्ण धरना दे रही है लेकिन हमारी मांगे नहीं मांगी गयी तो आगे आमरण अनशन सहित उग्र आंदोलन होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० विमल तिवारी , प्रदेश मुख्य महासचिव सौरभ शुक्ला , प्रदेश प्रवक्ता कुंवर जी तिवारी , प्रदेश सचिव मनीष पाण्डेय , प्रदेश सचिव जयवर्धन तिवारी , मंडल अध्यक्ष अवनीश तिवारी , मंडल अध्यक्ष महिला स्वारिका भारद्वाज जी जिला अध्यक्ष महिला अलका पाण्डेय , महानगर अध्यक्ष जूही द्विवेदी , अशोक पाण्डेय, त्रिवेणी प्रसाद मिश्र, कुलदीप मिश्र, सानू मिश्र, राजनाथ मिश्र,  अनुराधा तिवारी , पूनम तिवारी , प्रियंका पराशर , कंचन पाण्डेय , नीलम  त्रिपाठी जी  नागेश पाण्डेय, रविकांत शुक्ल, गोपाल  पाटक, विवेक श्रीवास्तव , सुशील पाण्डेय, अभिनव शुक्ला, प्रशांत कुमार आदि सैकड़ों ब्राह्मण धरना स्थल पर उपस्थित रहे।

सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान ने चलाया स्वच्छता अभियान

*सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के सौजन्य से* कार्यक्रम अधिकारी *ओमप्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में दिनांक -09...