Thursday, July 8, 2021

मा0 राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती अनीता सिंह ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करछना का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश


प्रयागराज।
मा0 सदस्या राज्य महिला आयोग उ0प्र0 श्रीमती अनीता सिंह ने बुधवार को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करछना तथा थाना करछना का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसी तरह से उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करछना जाकर भी वहां की व्यवस्थाओं का जायला लिया तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मा0 सदस्या द्वारा थाना करछना में बने महिला हेल्प डेस्क को देखा गया तथा महिला सम्बंधित अपराध रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए लम्बित प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई किये जाने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि महिलाओं से सम्बंधित प्रकरणों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाये।
भ्रमण के बाद मा0 सदस्या श्रीमती अनीता सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस के सभागार में सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों की क्रमवार समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 प्रभाकर राय, डाॅ0 कंचन एसीएम चतुर्थ, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री पंकज मिश्रा, डाॅ0 विनोद कुमार सिंह डीपीएम सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tuesday, July 6, 2021

एक बेहतरीन और शानदार युग के आखरी सितारे का भी अंत नहीं रहे दिलीप कुमार

आज दिलीप कुमार का निधन हो गया 98 वर्ष की उम्र में लि उन्होंने आखिरी सांस मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में।

11 दिसंबर 1922 को पेशावर पाकिस्तान में जन्मे थे दिलीप कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर एक बेहतरीन युग के अंतिम सितारे थे दिलीप कुमार
https://www.facebook.com/111398474380519/posts/170191255167907/

Monday, July 5, 2021

मेरा पेड़ मेरा साथी संकल्प के साथ प्रदेश में हरियाली लाएँगे-मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह



वृक्ष धरा का प्राकृतिक ऑक्सीजन है-प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह


मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में लगभग 30 करोड़ पेड़ लगाकर प्रदेश में हरियाली लाएँगे-मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह 

प्रयागराज 4 जुलाई।वृक्ष धरा का प्राकृतिक ऑक्सीजन है। वृक्ष हमें छाया के अलावा फल,फूल और लकड़ी तक प्रदान करता है यह बातें रविवार को प्रातः 8:30 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री मा0सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भगवतपुर में बन रहे सौ बेड के अत्याधुनिक अस्पताल प्रागंण में वन विभाग द्वारा वन महोत्सव वृक्षारोपण कार्यक्रम में बरगद के वृक्ष रोपने के बाद कहीं।
          मंत्री ने वृक्षारोपण के उपरांत कहा कि भगवतपुर आज शहर पश्चिमी का हृदय बन चुका है जहाँ विकास खण्ड के साथ बस स्टैंड आदि कई योजनाओं का निर्माण चल रहा है। आने वाले समय में आईटीआई,बालिका विद्यालय आदि भी बनेगा।जो एयरपोर्ट के नजदीक और 45 गांव के बीच एक बड़ा विकास का हब और प्रदेश का मॉडल होगा। जल्द ही गांजा गांव में ऊन प्रोसेसिंग यूनिट का आधारशिला रखी जाएगी।जिससे प्रयागराज के तीन लाख भेड़ पालकों के जीवन में जीविका व समृद्धि में क्रांति आएगी। सभी प्रधानों,क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों तथा वरिष्ठ नागरिकों व प्रबुद्ध जनों से अपील करता हूँ कि गांव में वृहद वृक्षारोपण कर हरियाली लाने का प्रयास अवश्य करें।जिससे आने वाली पीढ़ियों को ऑक्सीजन की कमी न हो। प्रकृति का संतुलन भी बना रहे। वृक्ष लगाने से हमें छाया के साथ फल,फूल और लकड़ी भी देता है जो हमें कई रोजगार का राह बनाता है। साथ ही हमारे जीवन को समृद्धशाली बनाता है। हम वन महोत्सव दिवस माह में वृक्ष लगाने का जनभागीदारी से जनांदोलन बनाकर गांव के सड़कों के किनारे,खाली पड़े भूमि,घरों के प्राँगणों,अस्पतालों के परिसर,ब्लॉकों के प्रांगण में मेरा पेड़ मेरा साथी संकल्प के साथ प्रदेश में हरियाली लाएँगे ।प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में लगभग 30 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा जिसे हम प्रदेशवासी मिलकर प्रदेश में हरियाली लाएँगे।प्रयागराज सदैव नम्बर एक पर रहा है वृक्ष लगाने में भी प्रदेश में परचम फहरायेगा।
            इस मौके पर डीएफओ रमेश चंद्रा,काशी प्रान्त उपाध्यक्ष कमलेश कुमार,कैट अध्यक्ष अनिल सिंह,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेश पासी,रामजी शुक्ला, दीना नाथ कुशवाहा,ज्ञान बाबू केसरवानी,अश्वनी शर्मा, पवन शुक्ला,दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
दिनेश तिवारी
मीडिया प्रभारी
           

Tuesday, June 29, 2021

मण्डलायुक्त ने विभिन्न योजनाओं के मण्डल के 12 लाभार्थिंयों को स्वरोजगार हेतु स्वीकृत 120 लाख रूपये के ऋण किये वितरितविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत मण्डल के कुल 04 लोगो को टूल किट भी किये गये वितरित

मण्डलायुक्त ने विभिन्न योजनाओं के मण्डल के 12 लाभार्थिंयों को स्वरोजगार हेतु स्वीकृत 120 लाख रूपये के ऋण किये वितरित
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत मण्डल के कुल 04 लोगो को टूल किट भी किये गये वितरित
29 जून, 2021 प्रयागराज।
मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल ने मंगलवार को गांधी सभागार में आयोजित मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक में विभिन्न योजनाओं के कुल 12 लाभार्थिंयों को स्वीकृत 120 लाख रूपये ऋण के चेक को वितरित किये। इसके अन्तर्गत जनपद प्रयागराज में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत सुश्री गार्गी पाण्डेय को बूटिग/रेडीमेड गारमेंट के लिए 7.60 लाख, ब्यूटी पार्लर के लिए श्रीमती रेनू सिंह को 05 लाख रूपये, कृषि यंत्र निर्माण के लिए श्री अतिराज सिंह को 05 लाख रूपये, साइबर कैफे के लिए मो0 सलमान को 10 लाख रूपये का चेक, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना के तहत आॅयल मिल के लिए श्री सरल कुशवाह को 10 लाख रूपये, मसाला उद्योग के लिए श्री सुजीत गौड़ को 10 लाख रूपये, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत ब्यूटी पार्लर के लिए श्रीमती सुनीता राज को 02 लाख रूपये, रेडीमेड गारमेंट के लिए मो0 रशद को 10 लाख रूपये के ऋण चेक व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद कौशाम्बी के  एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत 1 लोगों को, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 01 लोग को एवं प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत 1 लोगो को ऋण का वितरण किया गया। जनपद फतेहपुर के मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 01 लोग को ऋण का वितरण किया गया।
मण्डलायुक्त ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत मण्डल के कुल 4 लाभार्थिंयों को विभिन्न टेªडों के टूल किट भी वितरित किये, जिसमें जनपद फतेहपुर के लोहार टेªड में श्री रेहान अहमद और श्री ओम प्रकाश को टूल कीट का वितरण किया गया। कौशाम्बी के 1 एवं जनपद प्रतापगढ़ के नाई टेªड में श्री आनंद कुमार शर्मा को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत टूल किट का वितरण किया गया।

*राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध -नंदी अल्पसंख्यक आयोग के नव मनोनीत अध्यक्ष श्री अशफ़ाक़ सैफी और अन्य सदस्यों ने कार्यभार ग्रहण किया*



*राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध -नंदी*

*अल्पसंख्यक आयोग के नव मनोनीत अध्यक्ष श्री अशफ़ाक़ सैफी और अन्य सदस्यों ने कार्यभार ग्रहण किया*

लखनऊ: 29 जून, 2021
उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, वक़्फ़ एवं हज, राजनैतिक पेंशन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी‘ और राज्य मंत्री श्री मोहसिन रज़ा ने आज समाज कल्याण निदेशालय प्रागनाराण रोड, लखनऊ में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के नवनिर्वाचित माननीय अध्यक्ष व सदस्यों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम में भाग लिया।
श्री नंदी ने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के नव मनोनीत अध्यक्ष अशफाक सैफी, और सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामना दीं। उन्होंने कहा कि यह हम सब का परम सौभाग्य है कि जहाँ एक ओर इस देश की बागडोर परम तपस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है तो वही दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की बागडोर कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मित्रों, आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने देश के सभी वर्गों के विकास और उन्नयन के लिए सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का मंत्र दिया। आदरणीय मुख्यमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व एवं प्रधानमंत्री जी के प्रेरणा से प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने अल्पसंख्यकों समुदाय (मुस्लिम, सिख, इसाई, जैन, पारसी, बौद्ध) की बेहतरी के लिए पिछले साढ़े चार वर्षों में कई ऐतिहासिक कदम उठाये।
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग की आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक परिस्थितियों में सुधार लाना और उन्हें बिना किसी भेदभाव के तरक्की के अवसर उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है, चाहे वह अल्पसंख्यक छात्रों को उनकी उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करना हो, चाहे रोजगार सृजन हेतु टर्म लोन देना और चाहे प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विकास की परियोजनाएं हों, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने बड़े पैमाने पर लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुॅच सुनिश्चित की है।
श्री नंदी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों और उनके हितों के संरक्षण की दृष्टि से राज्य अल्पसंख्यक आयोग का बहुत विशेष महत्व है और मुझे आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि अशफाक सैफी जी के नेतृत्व में आयोग अपने लक्ष्यों और दायित्वों के निर्वाहन में पूरी तत्परता के साथ सफल होगा।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण श्री के0 रविन्द्र नायक, निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग श्रीमती सी0 इन्दुमति, विशेष सचिव श्री डी0एस0 उपाध्याय, श्री शिवाकान्त द्विवेदी, श्री जे0पी0 सिंह, संयुक्त निदेशक श्री आर0पी0 सिंह, श्री एस0एन0 पाण्डेय, मा0 नव मनोनीत अध्यक्ष, उ0प्र0 अल्पसंख्यक आयोग, श्री अशफाक सैफी, मा0 नव मनोनीत सदस्य अल्पसंख्यक आयोग, श्री हैदर अब्बास चाॅद, श्री सरदार परविंदर सिंह, श्री सुरेश चन्द्र जैन, श्री नवेन्दु सिंह इजिकेल, श्री सम्मान अफरोज खान, श्री बक्सीस अहमद वारसी, सुश्री रूमाना सिद्दीकी, सुश्री अनीता जैन आदि मौजूद रहे।

Monday, June 28, 2021

जिलाधिकारी ने टीबी सप्रू(बेली) अस्पताल का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश



निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ करायें पूर्ण-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री सोमवार को टीबी सप्रू(बेली) अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, निर्माण कार्यों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सर्वप्रथम बेली में कराये जा रहे निर्माण कार्य के बारे में जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने के लिए लिए निर्देशित किया। पीकू वार्ड का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि बेड में लगाये गये सभी उपकरण सुचारू रूप से कार्य कर रहे है या नहीं, इसकी लगातार निगरानी करते रहे। कोई कमी पाये जाने पर तत्काल उस कमी को दूर कराते हुए व्यवस्था को चुस्त दूरूस्त बनाये रखा जाये। उन्होंने अस्पताल के कैम्पस में एक जगह पर खुले आसमान के नीचे रखे फर्नीचर व अन्य सामानों को व्यवस्थित तरीके से रखने के लिए कहा है, जिससे की बरसात की वजह से सामान खराब न होने पाये। महिला सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने वार्ड में बेड़ों की संख्या व अन्य उपकरणों के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में हरियाली के दृष्टिगत पेड़-पौध लगाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने कोविड की सम्भावित तीसरी लहर से निपटने के लिए अस्पताल में क्या-क्या व्यवस्थायें की गयी है, के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिसका जो भी कार्य निर्धारित है, वे अपने कार्य को समय से पूरा करें। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 प्रभाकर राय, बेली अस्पताल की सीएमएस सहित सभी सम्बंधित अधिकारी व चिकित्सगण मौजूद रहे।

Sunday, June 27, 2021

*ऐसी कार्रवाई होगी कि अपराधियों की सात पुस्तें याद रखेंगी: नन्दी*

*ऐसी कार्रवाई होगी कि अपराधियों की सात पुस्तें याद रखेंगी: नन्दी*

*व्यापारी अशोक अग्रवाल के परिवार को मंत्री नन्दी हर महीने देंगे 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद*

*बिटिया की शादी में देंगे एक लाख रुपया*

*मऊरानीपुर में व्यापारी के घर जाकर परिजनों की बातें सुनी*

*अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और हर संभव सहायता का जताया भरोसा*

उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ने आज मऊरानीपुर पहुंचकर स्व. अशोक अग्रवाल जी के परिजनों से मुलाकात की। उनकी बातें सुनी और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
मंत्री नन्दी ने कहा कि आपकी सुरक्षा और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हमारा संकल्प है और हम हर परिस्थिति में पूरी ताकत से आपके साथ खड़े हैं! 

मंत्री नन्दी ने कहा कि हम आपके परिवार के ही सदस्य हैं और एक भाई के नाते स्व अशोक जी की धर्मपत्नी के खाते में प्रति माह 10,000 रुपये की आर्थिक मदद के साथ ही बेटी के विवाह में 1,00,000 रूपये का सहयोग करेंगे!

मंत्री नन्दी ने व्यापारियों और परिवार के सदस्यों से 13 जून को मऊरानीपुर के दुबे चौक में हुई घटना की जानकारी ली। 
मंत्री नन्दी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी कि सात पुस्तें याद रखेंगी। मंत्री नन्दी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर  पूरी स्थिति से अवगत कराऊंगा। अपराधियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होगी।  अटूट इच्छाशक्ति के धनी आदरणीय मुख्यमंत्री योगी जी ने प्रदेश को अपराध मुक्त करने का अभियान चला रखा है। बीड़ा उठाया है। अपराधी के खिलाफ अपराधियों की तरह ही कार्रवाई होगी।
मंत्री नन्दी ने कहा कि व्यापारियों को भी मजबूत होना पड़ेगा। किसी भी दशा में अपराधियों से कोई संबंध नहीं रखना है। सूदखोरों के चंगुल में फंसने के बजाय बैंकों की मदद लेनी चाहिए अगर कोई व्यापारी हतोत्साहित है परेशान है उसे मोटिवेट करें। अपराधियों और सूदखोरों के चंगुल में लोग ना फसने पाए इस को लेकर सभी को जागरूक होना पड़ेगा। अपराधियों के चंगुल में आने से बचें। डरे और सहमे हुए व्यापारियों के मन से डर निकले इसलिए आया हूं। ताकि अपराधियों में डर पैदा हो।

व्यापारी सेल टेक्स, जीएसटी टैक्स, इनकम टेक्स एवं अन्य जमा करें। लेकिन अपराधियों को गुंडा टैक्स कत्तई न दें। गुंडा टैक्स देने की कोई जरूरत नहीं है। कितना भी बड़ा गुंडा माफिया हो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होगी। माननीय मुख्यमंत्री जी ने  प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में एक मिसाल कायम की है। अपराधी माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम से थर थर कांपता है।

Friday, June 25, 2021

*उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए शिवम पाण्डेय को मिला प्रयाग गौरव सम्मान*


   प्रयागराज-संगम नगरी प्रयागराज में प्रयाग भारत समाचार पत्र के कार्यालय का  उद्घाटन के कार्यक्रम में सविता धर्मार्थ ट्रस्ट के सचिव शिवम पाण्डेय जी को प्रयाग भारत समाचार पत्र के संरक्षक व वरिष्ठ समाजसेवी मुख्य अतिथि श्री श्याम कान्त शुक्ला "लहरी भैया" ने समाजसेवी शिवम पाण्डेय जी को कोरोनाकाल में किये गये  उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित किया ।
  प्रयाग भारत सम्मान से सम्मानित होने पर शिवम पांडेय ने मुख्य संपादक श्री अरविन्द सिंह बिसेन जी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया 
   कार्यक्रम में  पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे-  मुख्य संपादक महेश कुमार गुप्ता कार्यकारी संपादक अनिल यादव, वरिष्ठ पत्रकारों में कृष्ण कुमार मिश्रा, सुधीर गुप्ता, रामबाबू पटेल, पिंटू सिंह जारी ,विजय बहादुर सिंह, शिवमूरत केसरवानी, अनिल पटेल, सुरेश पांडे ,राजेश केसरवानी ,माता जतन तिवारी, मनी पटेल सुनील सिंह अखिलेश गौतम आदि पत्रकार बंधु मौजूद रहे  ।
  कुछ समाजसेवी भी उपस्थित रहे  मुकेश द्विवेदी जी नीरज द्विवेदी जी भी मौजूद थे ।
   बता दें कि समाजसेवी शिवम पांडेय जी पिछले 2 वर्षों से कई सामाजिक संगठन  से दर्जनों सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

Thursday, June 24, 2021

*एटीएम कार्ड क्लोनिग कर रुपये पार करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया*

*बिग ब्रेकिंग न्यूज़*-प्रतापगढ़। 

*एटीएम कार्ड क्लोनिग कर रुपये पार करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।*
👉🏻 *कार्यवाही के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच हुई गोलीबारी*
👉🏻 *तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।* 
👉🏻 *जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।*

घटना कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे स्थित मंगारी बरहूपुर के निकट सोमवार रात की है। एसओजी और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। सीओ सतेंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार की शाम कार सवार संदिग्धों की क्षेत्र में मौजूदगी की सूचना मिली थी। कोतवाल श्यामसुंदर पांडेय के साथ एसओजी टीम को निगरानी में लगाया गया था। मंगारी पुल के निकट सुलतानपुर की ओर से आ रही कार को रोकने के लिए पुलिस टीम ने संकेत किया। पुलिस को देख कार सवार लोग वाहन छोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए फायरिग की। जवाब में बदमाशों ने भी फायरिग की।
पुलिस की गोली से तीन बदमाश घायल हो गए, जबकि दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तों के पास से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड, इलेक्ट्रानिक डिवाइस, लैपटॉप व कार बरामद हुई है। पकड़े गए लोगों में प्रतापगढ़ जिले के खुशई मोहनगंज निवासी मनीष सिंह, देशराज सिंह, जेठवारा भुवालपुर निवासी ऋषिकेश पाल, नीरज सिंह, विक्रमपुर निवासी श्याम सिंह शामिल हैं। मुठभेड़ में मनीष सिंह, देशराज सिंह व ऋषिकेश पाल के पैर में गोली लगी है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे एटीएम कार्ड क्लोनिग करने वाले गिरोह से जुड़े हैं। इनके खिलाफ प्रतापगढ़ जिले में मुकदमे दर्ज हैं।

*उ.प्र. राज्य महिला आयोग में ’’महिलाओं का स्वास्थ्य’’ विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया*


लखनऊ: 24 जून, 2021
उ.प्र. राज्य महिला आयोग में ’’महिलाओं का स्वास्थ्य’’ विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, श्रीमती विमला बाथम की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यशाला का शुभारम्भ आयोग की अध्यक्ष, श्रीमती विमला बाथम एवं उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नामित डाॅ. सरिता सक्सेना अधीक्षिका अवन्ती बाई महिला चिकित्सालय लखनऊ ने उपस्थित होकर प्रदेश के जिला महिला चिकित्सालयों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बन्धी उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं महिलाओं हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। डाॅ. सरिता सक्सेना द्वारा जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार नियोजन कार्यक्रम, सम्पूर्णा क्लीनिक तथा वैक्सीनेशन कार्यक्रम की प्रगति के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में डाॅ. सक्सेना द्वारा उपस्थित आयोग के पदाधिकारियों की विभिन्न जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में उ.प्र. राज्य महिला आयोग के पदाधिकारियों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष द्वारा मासिक बैठक में माह जून 2021 में आयोग पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों के महिला चिकित्सालयों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के निरीक्षण के कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक में आयोग द्वारा आगामी माह में किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया।
सदस्य सचिव श्रीमती अर्चना गहरवार द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद कर बैठक का समापन किया गया। कार्यक्रम/बैठक में उ.प्र. राज्य महिला आयोग की मा. अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम, मा. उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह तथा मा. सदस्यगण   श्रीमती अनीता सिंह, श्रीमती सुमन चतुर्वेदी, श्रीमती इन्द्रवास सिंह, श्रीमती सुनीता बंसल, श्रीमती निर्मला द्विवेदी, श्रीमती राखी त्यागी, श्रीमती निर्मला दीक्षित, श्रीमती मीना कुमारी, डाॅं. कंचन जायसवाल, श्रीमती प्रभा गुप्ता, श्रीमती पूनम कपूर, श्रीमती मनोरमा शुक्ला, सुश्री ऊषारानी, श्रीमती अनीता सचान, श्रीमती कुमुद श्रीवास्तव, श्रीमती रामसखी कठेरिया, श्रीमती संगीता तिवारी, श्रीमती सुमन सिंह, श्रीमती अंजू प्रजापति, श्रीमती अर्चना, श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल, श्रीमती रंजना शुक्ला, वित्त एवं लेखाधिकारी सुश्री स्वाती वर्मा एवं डाॅ. सरिता सक्सेना चिकित्सा अधीक्षिका सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी/अधिकारी उपस्थित रहे।

Wednesday, June 23, 2021

प्रयागराज भारतीय जनता पार्टी मुट्ठीगंज मंडल द्वारा किया गया वृक्षारोपण

भारतीय जनता पार्टी मुट्ठीगंज मंडल के तत्वाधान में आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर दरियाबाद भाग 2 पेड़ लगा कर वृक्षारोपण मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में काशी प्रांत उपाध्यक्ष अवधेश चंद गुप्ता जी व देवेंद्र मिश्रा जी मंडल प्रभारी रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल  जी के नेतृत्व में  हुआ कार्यक्रम के प्रभारी आशीष जयसवाल जी व संचालन अजय अग्रहरि जी परमानंद वर्मा जी ने किया और मुख्य रूप से रितेश केसरी ,नीरज टंडन, सुधांशु त्रिपाठी,  विजय मेहता , सुनील केसरवानी , प्यारेलाल जयसवाल , नीरज गुप्ता सुशील निषाद ,गगन गुप्ता ,किशन जयसवाल, पंकज गुप्ता ,सुमित , सतीश साहू , बृजेश श्रीवास्तव ,आलोक वैश्य नीरज केसरवानी सत्या जयसवाल, केशव प्रसाद शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान ने चलाया स्वच्छता अभियान

*सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के सौजन्य से* कार्यक्रम अधिकारी *ओमप्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में दिनांक -09...